TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Netflix पर गायब हुए Kapil Sharma Show के ये धांसू किरदार, टीवी पर छाए रहते

The Kapil Sharma Show Netflix: 'द कपिल शर्मा शो' नेटफ्लिक्स पर दूसरे सीजन के साथ वापस आ गया है। इस शो से पुराने किरदार गायब हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं उन 5 किरदारों के बारे में जिनका शो से पत्ता कट चुका है।

The Kapil Sharma Show Netflix: 'द कपिल शर्मा शो' दर्शकों को 11 साल से हंसा रहा है। टीवी से शुरुआत कर अब यह शो नेटफ्लिक्स पर आ चुका है। ओटीटी पर शो का दूसरा सीजन रिलीज हुआ है। इस बार शनिवार को ही एक एपिसोड स्ट्रीम किया जाएगा। कपिल शर्मा इस सीजन में अपने पुराने अंदाज में ऑडियंस को हंसाकर लोट-पोट कर रहे हैं। 11 साल पहले इस शो ने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से टीवी पर शुरुआत की थी। अब ओटीटी पर शो के पुराने धांसू किरदार गायब हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं वो किरदार जो अब शो का हिस्सा नहीं रहे हैं।

अली असगर

सबसे पहले बात करते हैं शो के सबसे ज्यादा फेमस हुए दादी के किरदार की। यह कैरेक्टर अली असगर ने निभाया था। टीवी पर इस कैरेक्टर को शो की जान माना जाता था। दादी स्क्रीन पर आते ही लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती थीं। अब ओटीटी पर ये कैरेक्टर दिखाई नहीं दे रहा है। जानकारी के अनुसार कपिल और अली असगर के बीच मतभेद हो गई। इसलिए दोनों के रास्ते अलग हो गए।

उपासना सिंह

शो में उपासना सिंह बुआ के किरदार में नजर आई थीं। टीवी पर इस किरदार को भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया था। हालांकि उपासना सिंह कुछ ही सीजन में दिखाई दी थी, इसके बाद वह शो से आउट हो गई थीं। वहीं अब ओटीटी पर भी उपासना सिंह नहीं दिखाई दे रही हैं। यह भी पढ़ें: Devra BO Collection day 1: जूनियर एनटीआर के तूफान के आगे ‘स्त्री 2’ ढेर, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन

सुमोना चक्रवर्ती

कपिल की पत्नी का किरदार निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती भी शो से गायब हो गई हैं। टीवी पर आने वाले शो में सुमोना ने कपिल की पत्नी का किरदार निभा खूब वाहवाही बटोरी। लोगों ने इस किरदार को भी खूब पसंद किया था। अब ओटीटी पर भी इस किरदार की वापसी नहीं हुई है।

चंदन प्रभाकर

चंदन प्रभाकर ने नौकर बनकर अपने किरदार से लोगों को खूब हंसाया था। कपिल और चंदन की जोड़ी लोगों को पसंद आ रही थी। ओटीटी शो से अब चंदन भी गायब हो गए हैं। उनकी वापसी को लेकर कोई भी खबर सामने नहीं आ रही है। ऐसा लग रहा है कि चंदन का पत्ता शो से कट चुका है।

भारती सिंह

भारती सिंह भी टीवी पर कपिल के शो में नजर आई थीं, लेकिन ओटीटी पर वो भी नजर नहीं आ रही हैं। भारती इन दिनों अपने रियलिटी शो लाफ्टर शेफ को होस्ट करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं वह अपनी पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ पॉडकास्ट भी कर रही हैं। यह भी पढ़ें: क्या म्यूजियम में बदलेगा पटौदी पैलेस? सैफ अली खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे दादा-पिता यहां दफन…

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.