TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

29 फ्लॉप फिल्में, 1 सोलो हिट… फिर भी सुपरस्टार हैं ये एक्टर; अमिताभ बच्चन के हैं बेस्ट फ्रेंड

Abhishek Bachchan Throwback Story: बॉलीवुड में 29 फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी इस एक्टर का नाम सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल है। इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन के वह इकलौते बेस्ट फ्रेंड हैं। आइए आपको भी बताते हैं इस एक्टर के करियर के बारे में...

Abhishek Bachchan Throwback Story: बॉलीवुड में कई एक्टर्स अपनी किस्मत आजमाने आते हैं। कुछ हिट फिल्में देकर स्टार बन जाते हैं तो कुछ नहीं बन पाते। वहीं इनमें से एक एक्टर ऐसा भी है जिसने अपने करियर में 29 फिल्में फ्लॉप दी हैं और 1 सोलो हिट दी है। इसके बावजूद भी इस एक्टर की गिनती सुपरस्टार्स में होती है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के वह इकलौते बेस्ट फ्रेंड हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिषेक बच्चन की। बॉलीवुड में उनका करियर इतना खास नहीं रहा फिर भी फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं। आइए बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें।

अभिषेक की पत्नी सबसे अमीर एक्ट्रेस में शामिल

अभिषेक बच्चन के पिता अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं, वहीं उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय की गिनती सबसे अमीर एक्ट्रेस में होती है। लेकिन फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी अभिषेक सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल हैं। आज वह एक फिल्म के लिए 12 करोड़ की फीस चार्ज करते हैं।

'रिफ्यूजी' से की करियर की शुरुआत

जूनियर बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत 'रिफ्यूजी' मूवी से की थी। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने खास कमाई नहीं की थी। इसके बाद लगातार उनकी 11 फिल्में फ्लॉप हुई। इंडस्ट्री में आने के चार साल बाद उनकी धूम मूवी हिट हुई थी। हालांकि इसमें वह साइड एक्टर ही थे। जॉन अब्राहम इस मूवी में लीड रोल में थे। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के प्रीमियर से पहले इस कंटेस्टेंट का शो से किनारा, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- सॉरी…

1 सोलो मूवी रही हिट

अभिषेक बॉलीवुड में अपने पिता की तरह छाप नहीं छोड़ पाए। 2005 में 'बंटी और बबली' मूवी में उन्होंने बतौर लीड रोल प्ले किया। बॉक्स ऑफिस पर भी ये मूवी हिट रही। उनके जीवन की ये इकलौती मूवी है जो बतौर सोलो हीरो हिट रही। इसमें अभिषेक के साथ रानी मुखर्जी भी लीड एक्ट्रेस थी। ऑडियंस ने इस मूवी को खूब पसंद किया था।

वेब सीरीज में भी कर चुके काम

वहीं 2020 में उन्होंने ओटीटी पर एंट्री की। प्राइम वीडियो पर उनकी वेब सीरीज 'ब्रीद: इनटू द शैडोज' को काफी पसंद किया गया। इसमें उनके कैरेक्टर की ऑडियंस ने खूब तारीफ की। इसके बाद 'दसवीं' और 'घूमर' जैसी मूवीज में भी एक्टर नजर आए। 24 साल के करियर में 29 फ्लॉप देने के बाद भी उन्हें सुपरस्टार कहा जाता है। आज वह एक मूवी का 12 करोड़ चार्ज करते हैं।

अमिताभ बच्चन के इकलौते बेस्ट फ्रेंड

अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि इंडस्ट्री में अभिषेक बच्चन ही उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं। वह उनसे सारी बातें शेयर करते हैं। बॉलीवुड के शहंशाह ने कहा था कि हम दोनों एक दूसरे के बारे में सब जानते हैं।

शाहरुख की किंग में आएंगे नजर

अभिषेक बच्चन शाहरुख खान के साथ किंग मूवी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं शाहरुख और अभिषेक के साथ इस मूवी में सुहाना खान और अभय वर्मा दिखाई देंगे। इस मूवी में अभिषेक बच्चन का किरदार नेगेटिव है। यह भी पढ़ें: Bigg Boss Marathi 5: रितेश देशमुख के शो का ग्रैंड फिनाले, विनर की रेस में ये कंटेस्टेंट; जानें कैश प्राइज

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.