TrendingBigg Boss 19

---Advertisement---

2 घंटे 7 मिनट की फिल्म, YouTube पर बिल्कुल Free, होश उड़ा देगा क्लाइमैक्स

Crime, Suspense and Thriller Film 'Revenge': क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म देखने के शौकीन लोगों के लिए YouTube पर बिल्कुल फ्री एक मूवी है। जिसका क्लाइमैक्स होश उड़ा देने वाला है। चलिए इस फिल्म के बारे में जानते हैं।

Crime, Suspense and Thriller Film 'Revenge': अगर आप भी साउथ इंडियन क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म देखने के शौकीन हैं तो हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं। सबसे ज्यादा मजे की बात तो ये है कि इस फिल्म को देखने के लिए आपको किसी तरह का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा। ये फिल्म को आप YouTube पर फ्री में देख सकते हैं। इस फिल्म को YouTube पर मिलियन्स में व्यूज मिले हुए हैं। इस फिल्म की कहानी में आपको हर एक मोड़ पर हैरान करने वाला ट्विस्ट देखने को मिलेगा। वहीं, फिल्म का क्लाइमैक्स होश उड़ा देगा। इस फिल्म का नाम 'रिवेंज' है। चलिए इस फिल्म से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जानते हैं।

'रिवेंज' की शुरुआत

फिल्म की शुरुआत एक ब्रेकिंग न्यूज से होती है, जिसमें बताया जाता है कि मशहूर बिजनेसमैन राहुल शेट्टी की बीवी प्रियंका शेट्टी (हरि प्रिया) ने IPS अधिकारी आदित्य (वशिष्ठ एन. सिम्हा) की गोली मारकर हत्या कर दी है। प्रियंका शेट्टी का आरोप है कि IPS आदित्य ने उनके साथ रेप करने की कोशिश की। जिसके बाद उन्होंने अपने बचाव में उसे गोली मार दी। इस हत्या के लिए प्रियंका गिरफ्तार होकर जेल जाती है। कुछ समय बाद कोर्ट से जमानत मिल जाती है। इसके बाद वह बाहर कर ही कोर्ट में केस लड़ना चाहती है।

इंस्पेक्टर अशोक की एंट्री

दूसरी पुलिस विभाग भी इस केस को लेकर काफी गंभीर है। वह पुलिस विभाग किसी तरह से IPS अधिकारी आदित्य को निर्दोष साबित करना चाहती है। इसके लिए पुलिस विभाग ने देश के सबसे बड़े क्रिमिनल वकील को हायर किया। इसके बाद अपने केस को मजबूत करने के लिए प्रियंका पुलिस के ही एक अधिकारी अशोक को रिश्वत देकर अपनी तरफ कर लेती है। इसी समय फिल्म में इंस्पेक्टर अशोक की एंट्री होती है। इसके बाद से ही फिल्म का माहौल बदल जाता है और कहानी में एक के बाद एक नए ट्विस्ट आने शुरू हो जाते हैं।

होश उड़ा देगा क्लाइमैक्स

ये फिल्में आपको Sri Balaji Hindi Movies के YouTube चैनल पर फ्री देखने को मिल जाएंगी। 2 घंटे 7 मिनट की ये फिल्म आपको बिल्कुल भी बोर नहीं करेगी। फिल्म की कहानी का क्लाइमैक्स काफी ज्यादा हैरान कर देने वाला है।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.