Tuesday, 9 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

FIFA World Cup 2026: नोरा फतेही का ‘Siir Siir’ बना ग्लोबल सेंसेशन, कुछ ही घंटों में मिले 61 लाख व्यूज

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल एल्बम का हिस्सा बना नोरा फतेही का नया गाना 'सीर सीर' रिलीज के महज 18 घंटों में 61 लाख से ज्यादा व्यूज पाकर ग्लोबल सेंसेशन बन चुका है. हालांकि इस बड़ी कामयाबी के साथ ही नोरा अपने एक पुराने गाने के हिंदी एआई वर्जन को लेकर कानूनी विवादों में भी घिरी हुई हैं.

---विज्ञापन---

Nora Fatehi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मंच पर एक बार फिर भारत का नाम रोशन करने वाली डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही का नया गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर सुनामी ले आया है. मात्र कुछ ही घंटों में करोड़ों व्यूज बटोरने वाले इस ट्रैक को लोग फीफा इतिहास का अब तक का सबसे बेहतरीन गाना बता रहे हैं. लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इस ग्लोबल कामयाबी के बीच नोरा एक बेहद गंभीर कानूनी विवाद और विवादित वीडियो को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग के चक्कर काट रही हैं.

रिलीज होते ही ‘सीर सीर’ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल म्यूजिक प्रोजेक्ट के तहत रिलीज हुए गाने ‘सीर सीर’ ने डिजिटल दुनिया में तहलका मचा दिया है. म्यूजिक प्रड्यूसर संजय और फ्रांसीसी सिंगर वेजड्रीम के साथ मिलकर बनाए गए इस ट्रैक को शुरुआती 18 घंटों में ही 6.1 मिलियन (61 लाख) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फैंस इसे अब तक के सभी फीफा एल्बम का बेस्ट गाना बता रहे हैं और सोशल मीडिया पर नोरा को ग्लोबल सपोर्ट मिल रहा है.

---विज्ञापन---

फीफा ओपनिंग सेरिमनी में नोरा फतेही

यह गाना नोरा के लिए बेहद खास है क्योंकि इसमें उनके मोरक्को और कनाडा की जड़ों के साथ-साथ भारतीय कोरियोग्राफर्स, डांसर्स और स्टाइलिंग टीम की मेहनत शामिल है. इस बड़ी कामयाबी के बीच यह भी कन्फर्म हो गया है कि नोरा फतेही 12 जून को टोरंटो के बीएमओ (BMO) फील्ड स्टेडियम में आयोजित होने वाली फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरिमनी में अपनी लाइव परफॉर्मेंस से दुनिया को दीवाना बनाने वाली हैं.

‘सरके चुनर’ गाने पर हुआ बड़ा कानूनी विवाद

एक तरफ जहां नोरा ग्लोबल मंच पर छा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ वह अपने एक हिंदी गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर बड़े विवाद में फंस गई हैं. इस गाने में महिलाओं को गलत तरीके से पेश करने और ‘डबल मीनिंग’ सीन्स को लेकर धार्मिक संगठनों के विरोध के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने उन्हें समन भेजा था, जिसके बाद नोरा को आयोग के सामने खुद पेश होना पड़ा. विवाद बढ़ता देख इस गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब से भी हटा दिया गया है.

---विज्ञापन---

नोरा ने मांगी लिखित माफी और मेकर्स पर लगाया आरोप

राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होकर नोरा ने इस मामले पर अपना लिखित माफीनामा दिया है और भविष्य में ऐसे आइटम सॉन्ग्स न करने की कसम खाई है. अपनी सफाई में नोरा ने बताया कि यह गाना उन्होंने 3 साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था. फिल्ममेकर्स ने उनकी जानकारी के बिना इसमें आपत्तिजनक हिंदी बोल और एआई (AI) वर्जन जोड़कर इसे रिलीज कर दिया, जिससे वह खुद अनजान थीं.

First published on: Jun 09, 2026 02:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola