The Raja Saab Box Office Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म को लेकर शुरूआत में ऑडियंस में गजब का क्रेज दिखाई दे रहा था. फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन बीत चुके हैं. फिल्म सिनेमाघरों में अभी भी अच्छी चल रही है. हालांकि जिस तरह की फिल्म की शुरूआत हुई थी, उससे लग रहा था कि फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ डालेगी. लेकिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिल रही है. 5वें दिन फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं प्रभास की इस फिल्म के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहा…
5वें दिन कितना हुआ कलेक्शन?
प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ को बॉक्स ऑफिस पर 9 जनवरी के दिन रिलीज किया गया था. जहां फिल्म को लेकर ऑडियंस में अच्छा खासा क्रेज भी देखने को मिला था. फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन बीत गए हैं. Sacnilk के अनुसार, मंगलवार यानी 13 जनवरी को ‘द राजा साब’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 4.88 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया. हालांकि अभी ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इस तरह फिल्म का इंडिया में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 119.48 करोड़ रूपये हो गया है.
---विज्ञापन---
फिल्म की कास्ट
‘द राजा साब’ में प्रभास के साथ ही संजय दत्त भी लीड रोल में नजर आए है. फिल्म में उनके साथ ही मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और निधि अग्रवाल की एक्टिंग भी काफी जबरदस्त है. वहीं जरीना वहाब और बोमन ईरानी ने भी शानदार एक्टिंग ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. बता दें कि यह एक हॉरर-फैंटेसी फिल्म है. इस फिल्म को मारुति ने डायरेक्ट किया है.
---विज्ञापन---
प्रभास की अपकमिंग मूवीज
बॉक्स ऑफिस पर प्रभास जमकर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. दरअसल उनकी फिल्म ‘द राजा साब’ तो रिलीज हो ही चुकी है और वो अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसके साथ ही प्रभास स्पिरिट में भी नजर आएंगे. जहां उनके अपोजिट लीड रोल में तृप्ति डिमरी भी दिखेंगी. वहीं इसके बाद साउथ सुपरस्टार को ‘सालार पार्ट 2’ और ‘कल्कि 2898 एडी 2’ में भी देखा जाएगा.