The Kerala Story 2 vs Thaai kizhavi Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या ओझा, अदिति भाटिया और उल्का गुप्ता की फिल्म 'The Kerala Story 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे 17 दिन हो गए है. लगातार नीचे गिर रही फिल्म की कमाई में 17वें दिन काफी अच्छा उछाल देखने को मिला. अब तो फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दूसरी तरफ तमिल फिल्म 'Thaai kizhavi' की कमाई का ग्राफ काफी अच्छे से ऊपर जा रहा है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.
'The Kerala Story 2' की अचानक बढ़ी कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्वर्या ओझा, अदिति भाटिया और उल्का गुप्ता की फिल्म 'The Kerala Story 2' ने 17वें दिन 3.18 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 47.78 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. हालांकि, 17वें दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 19.1% ही रही. वहीं, फिल्म 'The Kerala Story 2' ने वर्ल्डवाइड कुल 52.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो इसके पहले पार्ट की कमाई के मुकाबले कुछ खास नहीं है. अचानक से 'The Kerala Story 2' की कमाई बढ़ने पर मेकर्स ने थोड़ी ही मगर राहत की सांस ली होगी. बता दें कि 3 दिन बाद रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका यकीनन फिल्म 'The Kerala Story 2' को नुकसान होगा.
---विज्ञापन---
Thaai Kizhavi की कमाई
वहीं, दूसरी तरफ तमिल फिल्म 'Thaai Kizhavi' ने 17वें दिन 3.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 50.87 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. 17वें दिन इसकी तमिल ऑक्यूपेंसी कुल 33.3% रही. वहीं बात करें फिल्म 'Thaai Kizhavi' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की, फिल्म ने दुनिया भर में अब तक कुल 65.95 करोड़ का व्यापार कर लिया है. फिल्म ने पिछले दो दिनों में काफी अच्छा कलेक्शन किया है. देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज का इस फिल्म पर कितना और क्या असर पड़ता है.
---विज्ञापन---