The Kerala Story 2 vs thaai kizhavi Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे 12 दिन हो गए है. इन 12 दिनों में फिल्म की कमाई का ग्राफ लगभग एक जैसा ही रहा है. इसकी वजह से फिल्म अभी तक 50 करोड़ तक आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. दूसरी तरफ 'द केरल स्टोरी 2' के साथ ही रिलीज हुई साउथ फिल्म 'ताई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. चलिए जानते है कि इन दोनों फिल्मो की अब तक कुल कितनी कमाई की है.
'The Kerala Story 2' की कुल कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'The Kerala Story 2' ने 12वें दिन 2.12 करोड़ रुपये की कमाई की, जो कि फिल्म के 11वें दिन की कमाई के मुकाबले थोड़ी अच्छी थी. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 36.97 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं 12वें दिन इसकी ऑक्यूपेंसी कुल 14.6% रही. एक्ट्रेस ऐश्वर्या ओझा, उल्का गुप्ता और अदिति भाटिया की फिल्म 'The Kerala Story 2' ने वर्ल्डवाइड टोटल अब तक कुल 41.10 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है.
---विज्ञापन---
साउथ सिनेमा का जलवा
वहीं, दूसरी तरफ साउथ सिनेमा की फिल्म 'Thaai Kizhavi' ने 12वें दिन 1.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो कि फिल्म के 11वें दिन की कमाई के मुकाबले थोड़ा कम था. वैसे इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 39.64 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं 12वें दिन इसकी ऑक्यूपेंसी कुल 19.2% रही. भारत के अलावा इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी काफी अच्छी कमाई की है. Sacnilk.com के मुताबिक, 'Thaai Kizhavi' ने दुनिया भर में अब तक कुल 54.10 करोड़ की कमाई कर ली है.
---विज्ञापन---
'Thaai Kizhavi' ने दी 'The Kerala Story 2' को पटखनी.
ऐसा नहीं है कि फिल्म 'Thaai Kizhavi' में साउथ का कोई सुपरस्टार नहीं है, लेकिन इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार काफी अच्छा कर रही है. इसके अलावा, इस साउथ फिल्म ने तो वर्ल्डवाइड 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. वहीं, फिल्म 'The Kerala Story 2' एक सुपरहिट फिल्म की सीक्वल होने के बाद कुछ खास कमाल नहीं किया.