The Kerala Story 2 vs Thaai kizhavi Box Office Collection Day 16: विवादों के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'The Kerala Story 2' का बॉक्स ऑफिस पर काउनडाउन शुरू हो गया है. हालांकि, 16वें दिन फिल्म की कमाई में मामूली का उछाल देखने को मिला. लेकिन इसके बाद भी मूवी 50 करोड़ के आंकड़े तक नहीं पहुंची. दूसरी तरफ तमिल फिल्म 'Thaai kizhavi' के कनेक्शन में भी अच्छी काफी बढ़त देखने को मिली. चलिए आपको बताते हैं कि आखिरी इन दोनों फिल्मों ने 16 दिनों में कुल कितनी कमाई की है.
'The Kerala Story 2' की उलटी गिनती शुरू
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'The Kerala Story 2' ने 16वें दिन 2.96 करोड़ रुपये का कलेक्शना किया है. जिसके साथ फिल्म ने 16 दिनों के अंदर भारत में कुल 44.76 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. हालांकि, इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 16.0% ही रही. इसके अलावा फिल्म 'The Kerala Story 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी कुछ खास नहीं रहा. फिल्म ने अब तक दुनियाभर में कुल 52.23 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'The Kerala Story 2' की उलटी गिनती शुरू हो गई है. क्योंकि, 3 दिन बाद रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज होने जा रही है. जिसके बाद बॉक्स ऑफिस 'The Kerala Story 2' का कमाई करना लगभग ना मुमकिन है.
---विज्ञापन---
Thaai Kizhavi की कमाई में आया उछाल
वहीं, दूसरी तरफ तमिल फिल्म 'Thaai Kizhavi' ने 16वें दिन 3.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 48.06 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. फिल्म की तमिल ऑक्यूपेंसी कुल 29.5% रही. इसके अलावा, फिल्म 'Thaai Kizhavi' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक कुल 62.30 करोड़ का कारोबार कर लिया है. 16वें दिन फिल्म की कमाई काफी अच्छा खासा उछाल देखा गया है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से फिल्म की कमाई में लगातार काफी गिरावट देखी जा रही थी.
---विज्ञापन---