The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 11: फिल्म द केरल स्टोरी 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म न होने की वजह से फिल्म को खास फायदा होता दिख रहा है. रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अपने रिलीज के 11वें दिन भी इसकी कमाई की रफ्तार बरकरार है. इसकी कहानी दर्शकों को लगातार आकर्षित कर रही है.

11वें दिन की कमाई

Sacnilk की हालिया रिपोर्ट देखें, तो द केरल स्टोरी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक करीब 38.48 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका नेट कलेक्शन लगभग 34.29 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 11वें दिन रात 10 बजे तक करीब 1.44 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. वहीं 10वें दिन फिल्म ने 3.30 करोड़ की अच्छी कमाई की थी.

---विज्ञापन---

वीकडेज पर भी पसंद आ रही 'Kerala Story 2'

द केरला स्टोरी 2 अपने रिलीज के समय से ही सुर्खियों में हैं. शुरुआत में फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ, लेकिन बाद में इसकी कहानी को सराहा गया और ये फिल्म अब दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है. फिल्म को वीकेंड के अलावा वीकडेज में भी दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म द केरल स्टोरी 2 को हिंदी और तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया गया है. इसका निर्देशन कामाक्ष्य नारायण सिंह ने किया है.

---विज्ञापन---

बात करें फिल्म कि, तो इसकी कहानी तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें दूसरे धर्म के लड़कों से प्यार हो जाता है. इसके बाद वे अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी कर लेती हैं. शादी के बाद उन तीनों लड़कियों का जीवन नर्क बन जाती है. फिल्म में अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं. तीनों की एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है.