The Kerala Story Box Office Collection Day 4: फिल्म द केरल स्टोरी 2 अपने रिलीज के पहले से ही विवादों में बनी रही. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर आने के बाद इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. वीकेंड के साथ ही वीकडेज में फिल्म बेहतरीन कलेक्शन करती नजर आ रही है. सोमवार को कलेक्शन के मामले में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है.
द केरल स्टोरी 2 ने अपने चौथे दिन यानी सोमवार को कमाई के मामले में शाहिद कपूर स्टारर ओ रोमियो को पीछे छोड़ दिया है. केरल स्टोरी 2 इसी बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को लेकर कुछ खास उम्मीद नहीं थी, लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़े हर किसी को हैरान कर रहे हैं. वीकेंड पर फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया.
---विज्ञापन---
चौथे दिन की कमाई
अपने रिलीज के चौथे दिन भी द केरल स्टोरी 2 ने शानदार कमाई की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को द केरल स्टोरी 2 ने करीब 2.65 करोड़ का अनुमानित कलेक्शन कर लिया है. इस तरह अपने चार दिनों में इसकी कुल कमाई 12.80 हो गई है. मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. ऐसे में आने वाले दिनों फिल्म हिट होने के लिए तेजी से कलेक्शन करना पड़ेगा.
---विज्ञापन---
'ओ रोमियो' से आगे निकली 'द केरल स्टोरी 2'
बॉक्स ऑफिस पर इस समय शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ भी बनी हुई है. मंडे इस फिल्म का 18वां दिन रहा है. इसने इस दिन करीब 60 लाख की कमाई की है और द केरल स्टोरी 2 का आंकड़ा 2 करोड़ से ज्यादा है. इस तरह फिल्म ने ‘ओ रोमियो’ को पीछे छोड़ दिया है.