---विज्ञापन---

Border 2 Box Office Collection Day 19: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का तूफान, 19वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Border 2 Box Office Collection Day 19: सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. आइए फिल्म के 19वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

Border 2 Box Office Collection Day 19: सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 अपने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते नजर आ रही है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 19 दिन बीत चले हैं. इस दौरान इसने जबरदस्त कमाई की है. ‘बॉर्डर 2’ साल 2026 की अबतक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. अपने धुआंधार कलेक्शन से फिल्म ने पहले हफ्ते में ही करीब 244.97 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. आगे इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई, लेकिन ये फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर पसंद की जा रही है. आइए फिल्म के 19वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

19वें दिन की कमाई

फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी लीड रोल में हैं. पहले हफ्ते में ही इसने जबरदस्त कमाई की और 244.97 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई, इसने 78.92 करोड़ रुपये कमाए. बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 18 दिनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए फिल्म ने अनुमानित ₹ 311.75 करोड़ की भारतीय नेट कमाई की. Sacnilk के मुताबिक 19वें दिन रात 10 बजे तक इसकी अनुमानित कमाई 2.61 करोड़ रुपये है. ये अभी अनुमानित आंकड़े हैं. इससे कुल भारत नेट कलेक्शन अब ₹ 314.36 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

बॉर्डर 2 का बजट

बॉर्डर 2 को गणतंत्र दिवस के मौके का पूरा फायदा मिला. इसके आगे कोई बड़ी फिल्म भी नहीं रिलीज हुई. इसके अलावा फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट को खूब सराहा गया. अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनीं इस वॉर ड्रामा फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी के अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा भी लीड रोल में हैं. फिल्म का बजट 275 करोड़ बताया जा रहा है.

---विज्ञापन---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---