Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 10: आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को को रिलीज हुए 10 दिन हो रहे हैं. शुरुआत में फिल्म अच्छा रिस्पॉन्स, लेकिन अब इसकी कमाई बिल्कुल गिरती जा रही है. फिल्म की मजेदार कहानी दर्शकों को जरूर पसंद आई, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म पीछे रह गई. हाल ये हुआ कि अबतक ये फिल्म अपना बजट तक नहीं वसूल पाई है.

50 करोड़ पार हुई 'पति पत्नी और वो दो'

Sacnilk के मुताबिक, 'पति पत्नी और वो दो' ने अपने रिलीज के 10 दिन यानी दूसरे संडे को फिल्म को ₹3.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹43.22 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन अब तक ₹36.35 करोड़ हो गया है. विदेशों में फिल्म ने टोटल ₹6.95 करोड़ का ग्रॉस किया है, जिससे इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹50.17 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

फिल्म का बजट

बात करें फिल्म के बजट की तो 'पति पत्नी और वो दो' का बजट लगभग ₹50 से ₹60 करोड़ के बीच है. मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं. ये फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

---विज्ञापन---