---विज्ञापन---

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 10: अबतक बजट भी नहीं वसूल पाई आयुष्मान खुराना की फिल्म, लेकिन वीकेंड पर कमा डाले इतने करोड़

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 10: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को बॉक्स ऑफिस पर 10 हो गए हैं. अब भी फिल्म अपना बजट नहीं वसूल पाई है.

---विज्ञापन---

Pati Patni aur woh do box office collection day 10

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 10: आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को को रिलीज हुए 10 दिन हो रहे हैं. शुरुआत में फिल्म अच्छा रिस्पॉन्स, लेकिन अब इसकी कमाई बिल्कुल गिरती जा रही है. फिल्म की मजेदार कहानी दर्शकों को जरूर पसंद आई, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म पीछे रह गई. हाल ये हुआ कि अबतक ये फिल्म अपना बजट तक नहीं वसूल पाई है.

50 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘पति पत्नी और वो दो’

Sacnilk के मुताबिक, ‘पति पत्नी और वो दो’ ने अपने रिलीज के 10 दिन यानी दूसरे संडे को अबतक ₹2.84 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹42.67 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹35.94 करोड़ हो गया. हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है. ऐसे में इन 10 दिनों की कमाई के बाद भी फिल्म अबतक 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं पार कर पाई है.

---विज्ञापन---
pati patni aur woh do

फिल्म का बजट

बात करें फिल्म के बजट की तो ‘पति पत्नी और वो दो’ का बजट लगभग ₹50 से ₹60 करोड़ के बीच है. मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं. ये फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

---विज्ञापन---
First published on: May 24, 2026 08:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.