---विज्ञापन---

Box Office Report: शनाया कपूर की Tu Yaa Main को निगल गई O Romeo, कमाई के बीच आया करोड़ों का फासला

O Romeo vs Tu Yaa Main Box Office Collection Day 6: विशाल भारद्वाज की इंटेंस रोमांटिक फिल्म 'O Romeo' ने इन 6 दिनों में शानदार कमाई की है. वहीं, शनाया कपूर की फिल्म 'Tu Yaa Main' की कमाई का ग्राफ लगातार गिरता ही जा रहा है.

O Romeo vs Tu Yaa Main Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की एक्शन रोमांटिक फिल्म 'O Romeo' को रिलीज हुए आज 6 दिन पूरे हो गए हैं. इन दिनों में फिल्म की कमाई का ग्राफ तेजी से ऊपर की तरफ जा रहा है. फिल्म ने भारत और वर्ल्डवाइड दोनों ही जगह शानदार कमाई की है. वहीं, दूसरी तरफ शनाया कपूर की फिल्म 'Tu Yaa Main' के सितारे गर्दिश में हैं. बॉक्स ऑफिस पर लगातार फिल्म की कमाई गिरती जा रही है. चलिए आपको बताते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

'O Romeo' का तहलका जारी

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इंटेंस रोमांटिक फिल्म 'O Romeo' ने 6वें दिन 3.50 का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 43.85 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, 6वें दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 9.07% रही, जिसमें सुबह के शो में 6.76%, दोपहर के शो में 9.93%, शाम के शो में 8.12% और रात के शो में 11.48% रही.

---विज्ञापन---

'Tu Yaa Main' का स्लो कलेक्शन

वहीं, दूसरी तरफ आदर्श गौरव और शनाया कपूर की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'Tu Yaa Main' ने 6वें दिन 0.27 करोड़ यानी 27 लाख रुपये की कमाई की है. इसके साथ भारत में इस फिल्म ने अब तक कुल सिर्फ 3.97 करोड़ का व्यापार किया है. अगर इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी देखें तो वो कुल 9.08% रही, जिसमें सुबह के शो में 4.72%, दोपहर के शो में 9.10%, शाम के शो में 9.05% और रात के शो में 13.44% रही.

---विज्ञापन---

दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इसके अलावा, अगर दोनों फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यहां भी शाहिद कपूर की 'O Romeo' पूरी तरह से डोमिनेट कर रही है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'O Romeo' ने दुनियाभर में 67.15 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, शनाया कपूर की फिल्म 'Tu Yaa Main' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सिर्फ 4.35 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---