O Romeo Box Office Collection Day 3: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. अपने रिलीज के तीसरे दिन भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने लगभग 28.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि दूसरे दिन इसने 12.65 करोड़ रुपये कमाए. तीसरे दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है. आइए जानते हैं.
तीसरे दिन की कमाई
ओ रोमियो ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दो दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया और अनुमानित ₹ 21.15 करोड़ की भारतीय नेट कमाई की. तीसरे दिन यानी पहले रविवार को अबतक फिल्म ने लगभग 7.19 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि अभी आधिकारिक आंकड़े आने अभी बाकी हैं.
---विज्ञापन---
फिल्म के बारे में
बता दें 'ओ रोमियो' का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है. फिल्म का बजट 125-150 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है. इसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है. फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधारित है. ये फिल्म मुंबई के एक सुपारी किलर की प्रेम कहानी को बड़ी दिलचस्प तरीके से दिखाती है. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा इस फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल की भी लीड रोल में हैं.
---विज्ञापन---