---विज्ञापन---

Box Office Report: दूसरे दिन की रात में बढ़ी O Romeo की कमाई, जानें कहां तक पहुंचा कलेक्शन

O Romeo Box Office Collection Day 2: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक फिल्म 'O Romeo' ने वैलेटाइन्स डे पर भी धुआंधार कमाई की, जिसमें नाइट शो के कलेक्शन का हिस्सा काफी बड़ा है.

O Romeo Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक फिल्म 'O Romeo' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. आज इस फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन पूरे भी हो गए हैं. मूवी ने वैलेटाइन्स डे पर भी धुआंधार कमाई की है. फिल्म की कमाई का ग्राफ दूसरे दिन ऊपर की तरफ बढ़ा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म 'O Romeo' ने रात के शो में कितनी कमाई की थी? चलिए जानते हैं कि मूवी ने अब तक कुल कितनी कमाई की है और इसमें नाइट शो का हिस्सा कितना बड़ा है.

'O Romeo' के दूसरे दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक फिल्म 'O Romeo' ने दूसरे दिन 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे दिन की कलेक्शन में नाइट शो का काफी बड़ा योगदान रहा है. वहीं, इसी के साथ मूवी ने भारत में अब तक कुल 20.75 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

---विज्ञापन---

रात में बढ़ी O Romeo की कमाई

रोमांटिक फिल्म 'O Romeo' ने दूसरे दिन की रात को 10 बजे तक सिर्फ 10.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म ने अकेले नाइट शो में 2.20 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसकी दूसरे दिन की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 23.26% रही, जिसमें सुबह के शो में 10.24%, दोपहर के शो में 22.13%, शाम के शो में 26.79% और रात के शो में 33.87% रही. यहां पर भी देखा जा सकता है कि रात के शो की ऑक्यूपेंसी काफी ज्यादा है.

---विज्ञापन---

'O Romeo' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इंडियन बॉक्स ऑफिस के अलावा शाहिद और तृप्ति की इस इंटेंस रोमांटिक फिल्म 'O Romeo' ने वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई की है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने दो दिनों में दुनियाभर में 26.6 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---