---विज्ञापन---

Box Office Report: सनी देओल की Border 2 के आगे दम तोड़ती दिखी Mardaani 3, कमाई में है इतना बड़ा फासला

Mardaani 3 vs Border 2 Box Office Collection: एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'Mardaani 3' बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंग कर कमाई कर रही है. वहीं, 'Border 2' ने लगातार नोट छाप रही है.

Mardaani 3 vs Border 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'Mardaani 3' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे 5 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडी शुरुआत की, वीकेंड पर थोड़ी बहुत कमाई बढ़ने के बाद भी अभी तक कलेक्शन का आंकड़ा 50 करोड़ तक नहीं पहुंच पाया है. वहीं दूसरी तरफ, सनी देओल की फिल्म 'Border 2' पिछले 12 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म की कमाई में कोई ज्यादा बदलाव नहीं आया है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

'Mardaani 3' की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रानी मुखर्जी की फिल्म 'Mardaani 3' ने 5वें दिन सिर्फ 2.50 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक सिर्फ 22.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है. हिट मूवीज की फ्रेंचाइजी फिल्म होने के बाद भी अभी तक इसने 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. 5वें दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 20.72% रही है, जिसमें सुबह के शो में 9.03%, दोपहर के शो में 18.78%, शाम के शो में 21.45% और रात के शो में 33.62% रही.

---विज्ञापन---

जारी है 'Border 2' का जलवा

वहीं, दूसरी तरफ सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म 'Border 2' ने 12वें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 286.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 15.59% रही, जिसमें सुबह के शो में 6.24%, दोपहर के शो में 14.33%, शाम के शो में 17.61% और रात के शो में 24.17% रही.

---विज्ञापन---

दोनों फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, इन दोनों फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 'Border 2' ने दुनियाभर में अब तक कुल 392.5 करोड़ का व्यापार कर लिया है. अब फिल्म 400 करोड़ के आंकड़े से बस एक कदम दूर है. वहीं, फिल्म 'Mardaani 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 33.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---