Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ ने तहलका मचा दिया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. ऐसे में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने से पहले ही इतिहास रचती नजर आ रही है. दर्शक हमजा उर्फ जसप्रीत सिंह रंगी के सफर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा. एडवांस बुकिंग के मामले में धुरंधर 2 एक नया इतिहास रचते नजर आ रही है. इसकी टिकट धड़ल्ले से बिक रही हैं. रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर: द रिवेंज थिएटर में रिलीज होने से पहले ही तहलका मचा दिया है. बॉक्स ऑफिस फिल्म ने इंडिया और ओवरसीज दोनों जगह जबरदस्त एडवांस बुकिंग कर ली है.

सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर 2 ने 10 मार्च शाम 5 बजे तक भारत में एडवांस सेल्स से 16.74 करोड़ रुपये कमाए हैं. अगर ब्लॉक बुकिंग जोड़ी जाए, तो यह आंकड़ा 22.1 करोड़ रुपये हो जाता है. मेकर्स ने इसकी पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग का भी ऐलान किया है. ऐसे में माना जा रहा है कि धुरंधर: द रिवेंज रिलीज होने तक सिर्फ पेड प्रीव्यू से ही 35 करोड़ रुपये तक कमा सकती है.

---विज्ञापन---

इतिहास रचती 'धुरंधर 2'

इंडिया सहित पूरी दुनिया में धुरंधर की दीवानगी देखने को मिल रही है. नॉर्थ अमेरिका में अकेले ये फिल्म ओपनिंग डे पर 2 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करती नजर आ रही है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 ने नॉर्थ अमेरिका में पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है, जो एक शानदार माइलस्टोन है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि अकेले नॉर्थ अमेरिकन प्रीमियर ने ही प्री-सेल्स में लगभग 700,000 डॉलर कमाए हैं, जो एक इतिहास के रूप में दर्ज होने जा रहा है.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बनेगी 'धुरंधर 2'?

यूएस और कनाडा में भी इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म की ओपनिंग वीकेंड एडवांस सेल्स अब 2 मिलियन डॉलर के करीब है, जो विदेशी दर्शकों के बीच भारी डिमांड का संकेत दे रही है. माना जा रहा है कि रणवीर सिंह की ये स्पाई थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर कमाई का हर एक रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म कुछ ही दिनों में रणबीर कपूर स्टारर एनिमल के 1.2 मिलियन डॉलर के ओपनिंग-डे एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड को पार कर सकती है. यही रफ्तार जारी रही, तो आने वाले दिनों में धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग में मामले में बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म कहलाएगी. फिल्म 19 मार्च को गुड़ी पड़वा के मौके पर देशभर में रिलीज होगी.