Dhurandhar 2 Box Office: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ अपने रिलीज के हर एक दिन नया इतिहास बना रही हैं. पहले रिलीज होते ही फिल्म ने 24 घंटे में 100 करोड़ कमा डाले, फिर तीन दिन में 500 करोड़ और अब 800 करोड़ से ज्यादा. ओपनिंग डे से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रखी है. वीकेंड पर रिकॉर्ड बनाने के बाद, ये फिल्म अब वीक डेज में भी जबरदस्त कमाई कर करती नजर आ रही है. अपने रिलीज के पहले सोमवार फिल्म ने 65 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की.

6वें दिन का कलेक्शन

वहीं अब मंगलवार यानी अपने रिलीज के 6वें दिन भी इसकी रफ्तार बनी हुई है. फिल्म अपने पहले मंगलवार को भी जबरदस्त कमाई करने जा रही है. देशभर में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. Sacnilk के मुताबिक अबतक अपने छठे दिन, धुरंधर 2: द रिवेंज के 15,601 शो चल रहे हैं, जिससे फिल्म ने अबतक 35.49 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही इसका इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹661.64 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹554.61 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी इसकी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी हैं.

---विज्ञापन---

छठे दिन 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी 'धुरंधर 2'

अब सवाल है कि क्या 'बाहुबली 2' साल 2017 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली 2’ का ये रिकॉर्ड तोड़ पाएगी. दरअसल पहले मंगलवार की सबसे बड़ी कमाई का रिकॉर्ड 'बाहुबली 2' के नाम है, जिसने 59 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. ऐसे में अगर ‘धुरंधर 2’ इस आंकड़े को पार करती हैं, तो ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले मंगलवार की सबसे बड़ी कमाई करने का रिकॉर्ड बना सकती है. इसके लिए धुरंधर 2 को अपने छठे दिन (सभी भाषाओं में) 55-60 करोड़ रुपये की नेट कमाई करनी होगी.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

फिल्म की बात करें, तो ‘धुरंधर द रिवेंज’ साल 2025 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की सीक्वल हैं. फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और मानव गोहिल जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. इसे आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी हिंदुस्तानी जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान में जाकर आतंकवाद का खात्मा करता है.