Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2: आदित्य धर के डायेरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस समय दुनियाभर के सिनेमाघरों में घूम मचा रही है. आज फिल्म को रिलीज हुए पूरे 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धाक जमा ली थी. इसके बाद पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन किया. वहीं, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की दहाड़ दो गुनी हो गई. इसी के साथ फिल्म ने दो दिनों में 7 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर रणवीर सिंह की फिल्म ने इन दिनों में कुल कितनी कमाई की है और किन 7 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा गया है.

'धुरंधर 2' की दोगुनी हुई दहाड़

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की मल्टी स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ की कमाई की. पेड-प्रीव्यू का मिलाकर फिल्म ने भारत में सिर्फ दो दिनों के अदंर 226.27 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है. यहां फिल्म ने हिंदी भाषा से सबसे ज्यादा कलेक्शन किया, जो कि 78.94 करोड़ रुपये रहा. वहीं, कन्नड़ में 0.03 करोड़, मलयालम में 0.01 करोड़, तमिल में 0.44 करोड़ और तेलुगु में 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. दूसरे दिन फिल्म की कुल ऑक्यूपेसी 62.6% रही.

---विज्ञापन---

'धुरंधर 2' ने तोड़े इन 7 फिल्मों के रिकॉर्ड

इसी के साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन की कमाई के मामले में 7 मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसमें विक्की कौशल की 'छावा' (37 करोड़), ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चेप्टर 1' (45.40 करोड़), रणबीर कपूर की 'एनिमल' (66.27 करोड़), सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' (36.50 करोड़), प्रभास की फिल्म 'द राजा साहब' (20.65 करोड़), दीपिका पादुकोण-प्रभास की 'कल्की 2850एडी' (59.30 करोड़) और रजनीकांत की फिल्म 'कुली' (54.75 करोड़) शामिल हैं.

---विज्ञापन---

'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई की है. Sacnilk.com के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म ने दो दिनों में ही वर्ल्डवाइड 333.39 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.