Dhurandhar 2 Box Office Collection: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इससे पहले 18 मार्च को फिल्म का प्रीमियर शो रखा गया, जिसके बाद फिल्म की पॉपुलैरिटी अब सारे रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है. इस स्पाई थ्रिलर की दीवानगी कुछ ऐसी है कि दर्शक पुष्पा 2 (Pushpa 2) और बाहुबली जैसी फिल्में भी भूल जाने वाले हैं. रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने तहलका मचा दिया. ओपनिंग डे पर ये फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है.

रिलीज से पहले 'धुरंधर 2' का पेड प्रिव्यू हुआ और फिल्म ने इस मामले में भी रिकॉर्ड कलेक्शन किया. वहीं इसके रेगुलर शोज की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी काफी प्रभावशाली रहे हैं. Sacnilk के अनुसार, 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी प्री-सेल्स से धुआंधार कलेक्शन किया है. फिल्म की प्रीमियम फॉर्मेट की डिमांड काफी अधिक है. इन्हीं आकंड़ों से ये साफ नजर आ रहा है कि धुरंधर 2, बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग करने जा रही है हुए ये आंकड़ा आपके सोच से भी परे होने जा रहा है.

---विज्ञापन---

धुरंधर 2 की कमाई

धुरंधर 2 की धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई है. रिलीज से एक दिन पहले ही, पेड प्रीव्यू में 8 लाख से ज्यादा टिकट बिके, जिसे फिल्म ने आसानी से 36 करोड़ रुपये की कमाई की. ये एक नया भारतीय रिकॉर्ड है. वहीं अपनी रेगुलर एडवांस बुकिंग के जरिए धुरंधर 2 की कमाई भारत में पहले ही 25 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है. इस तरह 50 करोड़ का आंकड़ा फिल्म ने रिलीज से पहले ही तय कर लिया.

---विज्ञापन---

इतिहास रचेगी धुरंधर 2! हिंदी सिनेमा में ऐसा होगा पहली बार

18 मार्च को हुए पेड प्रीव्यू से 'धुरंधर 2' को काफी फायदा मिला है. बता दें कि 40 करोड़ रुपये का प्रीमियर, जो लगभग तय है फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को और भी बढ़ा देगा. दूसरी तरफ ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि धुरंधर 2 शाहरुख खान की पठान जिसने 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन और रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (63 करोड़ रुपये का कलेक्शन) से भी ज्यादा की ओपनिंग करेगी. इसका मतलब साफ है प्रीमियर कलेक्शन सहित 'धुरंधर 2' अपने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करेगी, जो हिंदी सिनेमा के लिए पहली बार होगा.

कैसा होगा धुरंधर 2 का पहला वीकेंड

बात करें फिल्म के फर्स्ट कलेक्शन कि तो इंडिया के अलावा विदेशों में धुरंधर 2 का जबरदस्त क्रेज है. ऐसे में फिल्म का वरलविदे कलेक्शन हर किसी को चौंकाने वाला है. नार्थ अमेरिका फिल्म पहले ही इतिहास बना रही है, जहां पेड प्रीव्यू और पहले दिन के कलेक्शन से 25 लाख रुपये की कमाई हो रही है. खाड़ी देशों और पाकिस्तान में रिलीज न होने के बावजूद, 'धुरंधर 2' की पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं नजर आ रही है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि धुरंधर 2 अपने पहले दिन 200 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है. वहीं अपने पहले वीकेंड में फिल्म वर्ल्डवाइड 500 करोड़ तक की कमाई कर सकती है.