Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 9: रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन चुकी है। फिल्म का लक्ष्य अब अपने ही पहले पार्ट 'धुरंधर' (840.20 करोड़) के रिकॉर्ड को तोड़कर नंबर 1 का ताज हासिल करना है. आइए जानते हैं आखिर इस फिल्म ने नौवें दिन कितनी कमाई की है और टोटल कलेक्शन कितना हो गया…

700 करोड़ के आंकड़े से बस एक कदम दूर

गुरुवार (डे 8) को 49.70 करोड़ की शानदार कमाई के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 674.17 करोड़ तक पहुंच गया था। आज यानी शुक्रवार (डे 9) को शाम 7 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार फिल्म 24.05 करोड़ रुपये बटोर चुकी है। अब यह फिल्म 698.22 करोड़ के कुल आंकड़े के साथ ऐतिहासिक 700 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है.

---विज्ञापन---

'धुरंधर 2' के आगे ध्वस्त हुए बड़े रिकॉर्ड्स

अपनी 8 दिनों की कमाई के साथ ही 'धुरंधर 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस के कई 'महारथियों' को पीछे छोड़ दिया है. इनमें कल्कि 2898 एडी (646.31 करोड़), जवान (640.25 करोड़), कांतारा चैप्टर 1 (622.48 करोड़), छावा (601.54 करोड़) शामिल हैं.

---विज्ञापन---

'नंबर 1' बनने की चुनौती

अब 'धुरंधर 2' का अगला मुकाबला अपनी ही पहली फिल्म 'धुरंधर' से है, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 840.20 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। जिस रफ्तार से फिल्म दूसरे वीकेंड में प्रवेश कर रही है, उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में यह 841 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर बॉलीवुड की ऑल-टाइम नंबर 1 फिल्म बन जाएगी।

डे 9 का लाइव ट्रैकिंग डेटा (शाम 7 बजे तक)

शुक्रवार को फिल्म की रफ्तार धीरे धीरे बढ़ती हुई नजर आई है. अगर सुबह के शोज से देखें तो शाम के 7 बजे तक के आंकड़े इस तरह हैं-

  • सुबह 10 बजे तक- 1.66 करोड़ रुपये
  • दोपहर 2 बजे तक- 9.24 करोड़ रुपये
  • शाम 4 बजे तक- 15.06 करोड़ रुपये
  • शाम 6 बजे तक- 22.09 करोड़ रुपये
  • शाम 7 बजे तक (कुल)- 24.05 करोड़ रुपये

डे-वाइज कलेक्शन का पूरा हिसाब (नेट)

वहीं अगर बीते दिनों की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले ही दिन से ताबड़तोड़ कमाई करना शुरू कर दिया था. जहां 18 मार्च के पेड प्रीव्यू में भी तगड़ा कलेक्शन हुआ था. हर दिन के हिसाब से कमाई का आंकड़ा इस प्रकार है-

  • डे0- 43 करोड़ रुपये
  • डे1- 102.55 करोड़ रुपये
  • डे2- 80.72 करोड़ रुपये
  • डे3- 113 करोड़ रुपये
  • डे4- 114.85 करोड़ रुपये
  • डे5- 65 करोड़ रुपये
  • डे6- 56.60 करोड़ रुपये
  • डे7- 48.75 करोड़ रुपये
  • डे8- 49.70 करोड़ रुपये
  • ड9- 24.05 (शाम 7 बजे तक)
  • कुल 698.22 करोड़ रुपये