Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस के सारे रिकार्ड्स तोड़ते नजर आ रही हैं. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त रफ्तार जारी रखे हुए फिल्म हर दिन एक नया इतिहास बना रही है. महज 3 दिन में फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, फिर 800 और अब 900 करोड़ से ज्यादा. माना जा रहा है कि कल यानी 26 मार्च को फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.

तूफान की तरह बढ़ रही 'धुरंधर 2' की कमाई

सबसे पहले रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर फिल्म ने 100 करोड़ कमा डाले. इसके बाद वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत फिल्म ने पूरे वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर राज किया और 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया. वीकेंड पर धांसू कलेक्शन के साथ ही वीक डेज में भी फिल्म धुआंधार कमाई करती नजर आ रही हैं. Sacnilk के मुताबिक, अपने रिलीज के पहले मंडे फिल्म ने 65 करोड़ की कमाई की. इसके बाद मंगलवार को ये 56 करोड़ हो गया. वहीं आज यानी सातवें दिन भी फिल्म तेजी से कमाई करती नजर आ रही है.

---विज्ञापन---

सातवें दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर 2 अपने रिलीज के सातवें दिन यानी 25 मार्च को रात 10 बजे तक 43.76 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शंन ₹739.12 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹₹619.48 करोड़ हो गया है. इसी के साथ अब ये फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने जा रही है.

---विज्ञापन---

क्या 'धुरंधर 2' तोड़ पाई 'बाहुबली 2' का ये रिकॉर्ड?

बता दें धुरंधर 2 के लिए आज सातवां दिन यानी पहला बुधवार हैं. अभी भारत में पहले बुधवार को सबसे ज्यादा 52 करोड़ नेट का कलेक्शन करने का रिकॉर्ड 'बाहुबली 2' के नाम है. ऐसे में रणवीर सिंह को बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 52 करोड़ से ज्यादा की कमाई अपने पहले बुद्धवार को करनी होगी.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की, तो ‘धुरंधर द रिवेंज’ साल 2025 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की सीक्वल हैं. इसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और मानव गोहिल जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी हिंदुस्तानी जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान में जाकर आतंकवाद का खात्मा करता है.