Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सुनामी से बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस जासूसी थ्रिलर ने महज 3 दिनों में वह कर दिखाया है जो बॉलीवुड के इतिहास में अब तक किसी फिल्म ने नहीं किया था. फिल्म ने तीसरे दिन जबरदस्त कमाई कर रही है. रिलीज होने से पहले ही फिल्म का जबरदस्त क्रेज लोगों में था और अब तो फिल्म का खुमार लोगों पर चढ़ चुका है. इस फिल्म की कमाई ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. वहीं फिल्म की कहानी ने भी बहुत जबरदस्त हाइप बनाया है. जिस वजह से फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है.
फिल्म की तीसरे दिन की कमाई
रिलीज के पहले दिन 102 करोड़ और दूसरे दिन 80 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद, तीसरे दिन फिल्म की कमाई में एक जबरदस्त उछाल देखा गया. शनिवार को Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने करीब 112 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. आपको बता दें कि यह आंकड़े 10 बजे तक के हैं और यह बदल सकते हैं. इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 340 करोड़ के पार पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन ने 350 करोड़ का आंकड़ा बड़ी आसानी से पार कर लिया है.
---विज्ञापन---
बॉक्स ऑफिस पर टूटे कई दिग्गजों के रिकॉर्ड
'धुरंधर 2' ने अपनी इस रफ्तार से न केवल सलमान खान की 'टाइगर 3' और ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है, बल्कि यह रणबीर कपूर की 'एनिमल' के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड को भी तोड़ने के कगार पर पहुंच गई है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह पहली A रेटेड फिल्म है, जिसने इतनी तेजी से 300 करोड़ का बैरियर तोड़ा है.
---विज्ञापन---
क्यों पागल हो रहे हैं दर्शक?
'उरी' फेम निर्देशक ने इस बार फैक्ट और फिक्शन का जो कॉम्बिनेशन दिखाया है, वह दर्शकों को अपनी कुर्सी से बांधे रखता है. हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रांगी के किरदार में रणवीर ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन परफॉरमेंस दी है. उनके इंटेंस लुक्स और एक्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. त्यौहार की छुट्टी होने के कारण मास सेंटर्स और सिंगल स्क्रीन्स पर फिल्म हाउसफुल चल रही हैं. रात के शोज में ऑक्यूपेंसी 80% के करीब दर्ज की गई है.
क्या है अगला टारगेट?
जिस तरह से फिल्म की माउथ पब्लिसिटी हो रही है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि 'धुरंधर 2' साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की ओर बढ़ रही है. रविवार के आंकड़े और भी चौंकाने वाले हो सकते हैं. अगर यही रफ्तार जारी रही, तो यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल होकर नया इतिहास रच देगी.