Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 10: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. पहले फिल्म ने रिलीज होते ही 24 घंटे में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इसके बाद 3 दिन में 500 करोड़ फिर 700 और दुनियाभर में 1000 करोड़. वहीं नौवें दिन भारत में फिल्म ने 700 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया. आइए इसके 10वें दिन की कमाई पर एक नजर डालते हैं.
10वें दिन की कमाई
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने न केवल ओपनिंग वीकेंड में धमाका किया, बल्कि वर्किंग डेज में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी. इसकी कहानी और किरदारों को लगातार सराहा जा रहा है. फिल्म की धुआंधार कमाई देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि ये साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर इसके जादुई आंकड़ों ने हर किसी को हैरान कर दिया है. बात करें धुरंधर 2: द रिवेंज के 10वें दिन की कमाई के बारे में तो, sacnilk के मुताबिक रात 10 बजे तक फिल्म ने ₹51.84करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही भारत में ग्रॉस कलेक्शन ₹916.39 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹767.76 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी है.
---विज्ञापन---
बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही 'धुरंधर 2'
रणवीर सिंह की ये फिल्म किसी अजूबा से कम नहीं है. फिल्म ने अपने ओपनिंग वीक के हर एक दिन बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रचे हैं. इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के कई पुराने रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं, चाहे वो सबसे तेज 1000 करोड़ का ग्लोबल आंकड़ा पार करना हो, या फिर अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड. वीक डेज में भी फिल्म ताबड़तोड़ कलेक्शन करती नजर आ रही है.
---विज्ञापन---
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म ‘धुरंधर 2’ साल 2025 में आई फिल्म धुरंधर की सीक्वल है. ये पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने सिर्फ एक भाषा में एक ही दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म का 18 मार्च को पेड प्रिव्यू रखा गया था. ऐसे में पेड प्रिव्यूज और ओपनिंग डे को मिलाकर भारत में इस फिल्म ने 145 करोड़ की बंपर कमाई की है. धुरंधर 2 देशभर में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हुई है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी, सारा अर्जुन जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं.