Chand Mera Dil Box Office Collection Day 3: लक्ष्य और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है. काम बजट में बनी इस फिल्म ने 3 दिन में 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइए फिल्म के तीसरे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.
‘चांद मेरा दिल’ के तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, तीसरे दिन चांद मेरा दिल ने अबतक ₹3.31 करोड़ का टोटल नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹11.92 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹10.06 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है. इससे पहले दूसरे दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई की थी.
‘एक दिन’ को छोड़ा पीछे
भले ही फिल्म ने धीमी शुरुआत की है, लेकिन ये आंकड़े इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई और फिल्म Ek Din के तीसरे दिन के आंकड़ों को पीछे छोड़ने में कामयाब रही है. जुनैद खान और साई पल्लवी की हिंदी फिल्म ‘एक दिन’ ने अपने तीसरे दिन मात्र 90 लाख का कलेक्शन किया था. अब देखना होगा कि आगे वाले वीकडेज में फिल्म कैसा परफॉर्म करती है.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो, धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है. फिल्म की कहानी दो युवा किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हैदराबाद में अपने कॉलेज के दिनों में मिलते हैं और बाद में उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है और जल्द ही उन्हें एक अनचाही प्रेग्नेंसी का सामना करना पड़ता है. दोनों आगे चलकर शादी रचा लेते हैं, लेकिन उनके रिश्ते में जल्द ही दरार आने लगती है. आगे की कहानी बड़ी दिलचस्प है. फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी लीड किरदार में हैं.