Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Box Office Collection: ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ ने कमाई में ‘ब्रह्मास्त्र’ को पछाड़ बनी 2022 की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म

Ponniyin Selvan-1 Box Office Collection: मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 1 (Ponniyin Selvan-1) ने 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस मच अवेटेड फिल्म से दर्शकों और मेकर्स दोनों को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में फैंस की भीड़ देखने को मिली। वहीं अब इसके मेकर्स के लिए एक […]

Box Office Collection: 'पोन्नियिन सेल्वन 1' ने कमाई में 'ब्रह्मास्त्र' को पछाड़ बनी 2022 की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म
Box Office Collection: 'पोन्नियिन सेल्वन 1' ने कमाई में 'ब्रह्मास्त्र' को पछाड़ बनी 2022 की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म

Ponniyin Selvan-1 Box Office Collection: मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 1 (Ponniyin Selvan-1) ने 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस मच अवेटेड फिल्म से दर्शकों और मेकर्स दोनों को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में फैंस की भीड़ देखने को मिली। वहीं अब इसके मेकर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पोन्नियन सेल्वन 1 ने वर्ल्ड वाइड 451 करोड़ का कारोबार कर पिछले दिनों सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को पीछे छोड़ दिया है।

पोन्नियन सेल्वन 1 ने दी ब्रह्मास्त्र को मात

बताते चलें कि मणिरत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ दो पार्ट में बनाई जा रही है। वहीं इसका पहला पार्ट पोन्नियिन सेल्वन 1, 500 करोड़ के बजट में बनाया गया है। ये मल्टीस्टारर फिल्म वर्ल्ड वाइड के मामले में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मूवी ‘ब्रह्मास्त्र’ को पछाड़ती नजर आई है। इतना ही नहीं ये दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली तीसरे नंबर की फिल्म बन गई है। पोन्नियन सेल्वन 1 में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) लीड रोल में हैं।

यहाँ पढ़िएDoctor G Box Office Collection Day 4: डॉक्टर जी का दर्शकों पर कितना पड़ा असर, कमाई के आंकड़ों से जानें सच

दोनों फिल्मों का वर्ल्ड वाइड कारोबार

पोन्नियन सेल्वन 1 ने वर्ल्ड वाइड अबतक 451 करोड़ कारोबार कर लिया है। तो वहीं ब्रह्मास्त्र ने अबतक 425 करोड़ का बिजनेस किया है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो, 410 करोड़ के बजट में बनी ‘ब्रह्मास्त्र’ ने अपनी रिलीज के 25 दिन के अंदर ही वर्ल्ड वाइड 425 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया था। वहीं पोन्नियन सेल्वन ने महज 15 दिनों में ही 400 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया था। पोन्नियन सेल्वन 1 अभी भी सिनेमाघरों में छाई हुई है।

क्रिटिक मनोबाला विजयबलन ने दी जानकारी

जाने माने क्रिटिक मनोबाला विजयबलन के ट्वीट के मुताबिक, पोन्नियन सेल्वन 1 ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 451 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 306 करोड़ रुपए कमाए थे और दूसरे वीकेंड इसने 107.35 करोड़ रुपए का कारोबार किया। तीसरे वीकेंड की कमाई को मिलाकर इस फिल्म ने 451 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। रिपोर्ट्स से ये भी साफ हुआ है कि पीएस 1 (PS-1) ने महज तमिल बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का बिजनेस किया है।

यहाँ पढ़िएDoctor G BO Collection Day-3: बॉक्स ऑफिस पर ‘डॉक्टर जी’ का तूफान, वीकेंड पर किया इतने करोड़ का कारोबार

मेगा बजट में बनी ‘पोन्नियिन सेलवन-1’

मणिरत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन-1’ ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ-साथ चियान विक्रम, प्रकाश राज, तृषा, कार्थी, शोभिता और धुलिपाला भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 1995 में आई कल्कि कृष्णमूर्ति की नॉवेल पोन्नियन सेलवन पर निर्धारित है जिसे श्री सुभास्करन के लाइका प्रोडक्शंस द्वारा फिल्म को प्रस्तुत किया है। मद्रास टॉकीज और लाइका प्रोडक्शंस द्वारा ये इसे निर्मित किया है। पोन्नियन सेल्वन 1 को 500 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया है।

यहाँ पढ़िए – बॉक्स ऑफिस  से जुड़ी ख़बरें

First published on: Oct 19, 2022 01:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.