TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

‘Animal’ का कहर बरकरार ‘Sam Bahadur’ ने भी पकड़ी रफ्तार, तीसरे शनिवार को किसने छापे कितने नोट

Box Office Collection Day 16: ‘एनिमल’ (Animal) और ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस में बज बना हुआ था। जब से मूवीज का ट्रेलर रिलीज हुआ था दर्शक बेसब्री से इनके रिलीज का वेट कर रहे थे। सभी का इंतजार खत्म करते हुए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ‘एनिमल’ और विक्की […]

Box Office Collection Day 16: 'एनिमल' (Animal) और 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस में बज बना हुआ था। जब से मूवीज का ट्रेलर रिलीज हुआ था दर्शक बेसब्री से इनके रिलीज का वेट कर रहे थे। सभी का इंतजार खत्म करते हुए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की 'सैम बहादुर' ने 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में एंट्री मारी। पहले दिन रणबीर की मूवी ने करीब 63 करोड़ का कलेक्शन कर ओपनिंग की तो विक्की की फिल्म ने करीब 6 करोड़ का कलेक्शन किया। अब फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन पूरे हो गए हैं, रिलीज के तीसरे शनिवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं कि किसे मिला वीकेंड का लाभ। यह भी पढ़ें: Animal एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की असली जिंदगी में हुई मिस्ट्री मैन की एंट्री, देखें कौन है यह हैंडसम हंक

'सैम बहादुर'  (Box Office Collection Day 16)

पहले हम बात करते हैं विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' की जिसे रिलीज हुए 16 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म में एक्टर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है। विक्की ने 'सैम मानेकशॉ' का किरदार निभाने के लिए बहुत मेहनत की थी। फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी हैं जो विक्की के अपोजिट हैं। अब सैम बहादुर को रिलीज हुए 16 दिन पूरे हो गए हैं। ऐसे में विक्की की फिल्म ने रणबीर कपूर की 'एनिमल' का डटकर सामना किया और 16वें दिन भी अच्छा प्रदर्शन किया। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अपने रिलीज के 16वें दिन (Box Office Collection Day 16) 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब मूवी का कुल कलेक्शन 71.35 करोड़ रुपये हो गया है।

‘सैम बहादुर’ की कमाई पर एक नजर  (Box Office Collection)

Day 1- 6.25 करोड़ Day 2- 9 करोड़ Day 3- 10.3 करोड़ Day 4- 3.5 करोड़ Day 5- 3.5 करोड़ Day 6- 3.25 करोड़ Day 7- 3 करोड़ Day 8- 3.5 करोड़ Day 9- 6.75 करोड़   Day 10- 7.5 करोड़ Day 11- 2.15 करोड़ Day 12- 2.40 करोड़ Day 13- 2.15 करोड़ Day 14- 1.33 करोड़ Day 15- 2.11 करोड़ Day 16- 4.50 करोड़ Total Collection- 71.35 करोड़

'एनिमल'

अब बात कर लेते हैं रणबीर कपूर की 'एनिमल' की जिसने सिनेमाघरों में तबाही मचाई हुई है। ये मूवी भी 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। ऐसे में सैम बहादुर और 'एनिमल' क्लैश हुईं लेकिन इसकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा। पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 63.8 करोड़ का बिजनेस कर रणबीर कपूर ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अब फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन पूरे हो गए हैं, ऐसे में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने16वें दिन 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई करीब 498.14 करोड़ रुपये हो गई है।

एक नजर अब तक के कलेक्शन पर    (Box Office Collection Day 16)

Day 1- 63.8 करोड़ Day 2- 66.27 करोड़ Day 3- 71.46 करोड़ Day 4- 35.64 करोड़ Day 5- 37.47 करोड़ Day 6- 30.39 करोड़ Day 7- 21.85 करोड़ Day 8- 22.95 करोड़ Day 9- 30 करोड़ Day 10- 32.53 करोड़ Day 11- 13.00 करोड़   Day 12- 13  करोड़ Day 13- 10 करोड़ Day 14-  5.32 करोड़ Day 15-  7.50 करोड़ Day 16-  13 करोड़ Total Collection- 498.14 करोड़

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.