---विज्ञापन---

Box Office Report: 13 दिनों में Mardaani 3 ने पार किया इतने करोड़ का आंकड़ा, यहां तक Border 2 पहुंची कमाई

Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की फिल्म 'Mardaani 3' और सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म 'Border 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कितनी कमाई की है?

Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'Mardaani 3' इन दिनों थिएटर में अपनी पकड़ बनाए हुए है. आज फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, दूसरी तरफ सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म 'Border 2' भी पिछले 20 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कितनी कमाई की है.

'Mardaani 3' की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'Mardaani 3' ने 13वें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया, जो 12 दिन के मुकाबले 31.25 प्रतिशत कम है. लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने भारत में अब तक कुल 39.8 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 8.27% रही, जिसमें सुबह के शो में 6.47%, दोपहर के शो में 8.42%, शाम के शो में 8.77% और रात के शो में 9.43% रही.

---विज्ञापन---

'Border 2' का तूफान जारी

वहीं, दूसरी तरफ सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'Border 2' ने 20वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 316 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. 20वें दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 6.45% रही, जिसमें सुबह के शो में 4.28%, दोपहर के शो में 6.86%, शाम के शो में 7.07% और रात के शो में 7.58% रही.

---विज्ञापन---

'Mardaani 3' ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

वहीं, 'Border 2' और 'Mardaani 3' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 'Mardaani 3' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने 50 करोड़ का आंकड़ा करते हुए कुल 58.9 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, फिल्म 'Border 2' ने दुनियाभर में अब तक कुल 432.1 करोड़ का व्यापार कर लिया है.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---