---विज्ञापन---

Border 2 Vs Mardaani 3: ‘बॉर्डर 2’ के सामने नहीं चल रहा ‘मर्दानी 3’ का जादू, सनी देओल से रानी मुखर्जी को मिल रही जोरदार टक्कर

Border 2 vs Mardaani 3 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' और रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' लगी हुई है. दोनों फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. लेकिन कमाई के मामले में सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सब पर भारी पद रही है.

Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: सिनेमघरों में इन दिनों सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' और रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' की धूम मची हुई है. दोनों फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए दो हफ्ते बीत रहे हैं. वहीं ‘मर्दानी 3’ को रिलीज हुए अभी एक हफ्ते बीत रहे हैं. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' ने भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं अपने पहले वीकेंड पर 'मर्दानी 3' ने अच्छी कमाई की है. दोनों की कमाई देखें तो ‘बॉर्डर 2’ बाजी मारते दिख रही है.

'मर्दानी 3' का कलेक्शन

बात करें रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' की तो इसने अपने रिलीज के पहले तीन दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया. पहले दिन यानी 30 जनवरी को फिल्म ने 4 करोड़, दूसरे दिन 6.25 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका टोटल कलेक्शन 17.50 करोड़ नेट पहुंच गया. लेकिन चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई. 'मर्दानी 3' अपने पहले सोमवार यानी 2 फरवरी को रात 10 बजे तक मात्र 2.15 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह फिल्म का कुल 4 दिन में भारत में नेट कलेक्शन करीब ₹ 19.65 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' का जलवा

अब बात करें सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' की तो इसने अपने रिलीज के 11वें दिन भी शानदार कमाई जारी रखी है. पहले 10 दिन में भारत में 301 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन हो चुका था. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रात 10 बजे तक ‘बॉर्डर 2’ ने अपने रिलीज के 11वें दिन 5.75 करोड़ की कमाई की है. इस तरह फिल्म की इंडिया में नेट कमाई 281.00 करोड़ हो गई है.

---विज्ञापन---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---