---विज्ञापन---

Border 2 Box Office Collection Day 25: 500 करोड़ के इतने पास पहुंची ‘बॉर्डर 2’, दुनियाभर में सनी देओल का जलवा

Border 2 Box Office Collection Day 25: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है.

Border 2 Box Office Collection Day 25: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर पर बेहद पसंद की जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को 25 दिन बीत चले हैं. इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ ही वर्ल्डवाइड भी फिल्म शानदार कमाई करती नजर आ रही है. बॉक्स ऑफिस पर अब भी इसका जलवा देखने को मिल रहा है. इस बीच कई अन्य बॉलीवुड फिल्में भी रिलीज हुईं, लेकिन इस फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा. कलेक्शन की बात करें तो Border 2 तीन हफ्ते में 350 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी है.

23 जनवरी को रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2' ने धुआंधार शुरुआत करते हुए मात्र तीन दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं पहले हफ्ते फिल्म ने 224.25 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 70.15 करोड़ रुपये हुई. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 23.35 करोड़ का कलेक्शन किया है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 25 दिन में फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक 322.45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई में भले ही थोड़ी कमी आई हो, लेकिन ये अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 25वें दिन फिल्म ने अबतक 60 लाख रुपये की कमाई की है.

---विज्ञापन---

500 करोड़ के इतने पास पहुंची 'बॉर्डर 2'

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक करीब 440 करोड़ रुपये कमा चुकी है और जल्द ही 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है. बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'बॉर्डर 2' के साथ ही शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' भी आ गई है, ऐसे में देखना होगा कि ओ रोमियो के सामने 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन कैसा होता है. बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर की सीक्वल है. इसमें सनी देओल के साथ, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में शामिल हैं.

---विज्ञापन---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---