---विज्ञापन---

O Romeo Box Office Collection Day 6: दर्शकों को जम गई ‘ओ रोमियो’ की कहानी, छठे दिन शाहिद कपूर की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

O Romeo Box Office Collection Day 6: शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. धीमी शुरुआत के बाद अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करते नजर आ रही है.

O Romeo Box Office Collection Day 6: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' अब बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले यानी 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई इस एक्शन-रोमांटिक थ्रिलर फिल्म की कहानी अब दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है. ओपनिंग डे फिल्म ने 9.01 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे दिन यानी शनिवार को कलेक्शन में बड़ा उछाल आया और इसकी कमाई ने रफ्तार पकड़ ली. दूसरे दिन फिल्म ने 14.50 करोड़ रुपये कमाए. रविवार को भी फिल्म ने 11 करोड़ अच्छी-खासी कमाई की. इसके बाद अपने पहले सोमवार को इसने 5.10 करोड़ और मंगलवार को 5.90 करोड़ रुपये कमाए.

छठे दिन की कमाई

आज यानी 18 फरवरी को अपने रिलीज के छठे दिन बुधवार को ओ रोमियो ने अनुमानित 3.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक इसकी टोटल कमाई 50 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है. बात करें फिल्म की, तो इसकी कहानी और स्टारकास्ट दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म से शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ऑनस्क्रीन रोमांस को भी खूब सराहा जा रहा है.

---विज्ञापन---

क्या है 'ओ रोमियो' की कहानी

शहीद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा, इस फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मेस्सी, दिशा पाटनी, अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल भी अहम किरदार में हैं. फिल्म की कहानी एक सुपारी किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बाद में एक बदले की आग में जल रही लड़की से प्यार कर बैठता है और उसके लिए सबकुछ करने को तैयार है. फिल्म 90 के दशक के मुंबई की की कहानी कहती है.

---विज्ञापन---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---