---विज्ञापन---

Box Office Report: Assi या Do Deewane Sheher Mein वीकेंड के एग्जाम में कौन हुआ पास? जानें कहां तक पहुंची कमाई

Assi Vs Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 3: तापसी पन्नू की फिल्म 'Assi' और मृणाल ठाकुर-सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'Do Deewane Sheher Mein' में से वीकेंड के एग्जाम में कौन हुआ पास और फेल?

Assi Vs Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'Assi' जिस उम्मीद के साथ रिलीज हुई थी, उसे बॉक्स ऑफिस पर वैसा रिस्पॉन्स मिला. आज इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी फिल्म अभी तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. वहीं, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म 'Do Deewane Sheher Mein', जिससे कोई खास उम्मीद नहीं थी, लेकिन फिर भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर ली है. चलिए आपको बताते हैं कि वीकेंड के एग्जाम में इन दोनों फिल्मों का कैसा रिजल्ट रहा.

फिल्म 'Assi' का वीकेंड कलेक्शन

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, तापसी पन्नू की फिल्म 'Assi' ने तीसरे दिन 1.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने तीन दिनों में भारत के अंदर 3.97 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. तीसरे दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 12.19% रही, जिसमें सुबह के शो में 5.36%, दोपहर के शो में 14.80%, शाम के शो में 17.63% और रात के शो में 10.96% रही.

---विज्ञापन---

'Do Deewane Sheher Mein' की टोटल कमाई

वहीं दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की सॉफ्ट रोमांटिक फिल्म 'Do Deewane Sheher Mein' ने तीसरे दिन 1.31 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 4.06 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, तीसरे दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 12.56% रही, जिसमें सुबह के शो में 5.86%, दोपहर के शो में 14.87%, शाम के शो में 16.91% और रात के शो में 12.58% रही.

---विज्ञापन---

'Do Deewane Sheher Mein' और Assi का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, तापसी पन्नू की फिल्म 'Assi' ने तीन दिन के अंदर दुनियाभर में 3.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. दूसरी तरफ, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'Do Deewane Sheher Mein' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---