Assi Vs Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'Assi' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 2 दिन दो गए हैं. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का दूसरा दिन ठीक-ठाक रहा है. वहीं, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म 'Do Deewane Sheher Mein' ने दूसरे दिन भी 'Assi' को कमाई के मामले में कांटे की टक्कर दी. चलिए आपको बताते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की.
फिल्म 'Assi' की कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, तापसी पन्नू की फिल्म 'Assi' ने दूसरे दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ने दूसरे दिन भी साधारण शुरुआत की, लेकिन पहले दिन के मुकाबले कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 2.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, दूसरे दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 12.03% रही, जिसमें सुबह के शो में 5.18%, दोपहर के शो में 11.28%, शाम के शो में 13.97% और रात के शो में 17.69% रही.
---विज्ञापन---
'Do Deewane Sheher Mein' की हालत
वहीं, दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'Do Deewane Sheher Mein' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 2.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. दूसरे दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 13.42% रही, सुबह के शो में 4.54%, दोपहर के शो में 11.85%, शाम के शो में 15.62% और रात के शो में 21.69% रही.
---विज्ञापन---
दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'Do Deewane Sheher Mein' ने दुनियाभर में 3.40 करोड़ रुपये की कमाई की है. दूसरी तरफ, तापसी पन्नू की फिल्म 'Assi' ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 3.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.