---विज्ञापन---

Assi Vs Do Deewane Sehar Mein Box Office Report: सिनेमाघरों में तापसी पन्नू को जमकर टक्कर दे रहीं मृणाल ठाकुर, जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन

Assi vs Do Deewane Seher Mein box office collection 2: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों मृणाल ठाकुर और तापसी पन्नू की दो फिल्में रिलीज हुई हैं. तापसी पन्नू की फिल्म जहां रेप पर आधारित है वहीं मृणाल ठाकुर की फिल्म रोमांटिक कहानी है. आइए जानते हैं किस फिल्म को दर्शक ज्यादा पसंद कर रहें हैं और किस फिल्म ने ज्यादा कमाई की है.

Assi vs Do Deewane Seher Mein box office collection 2: सिनेमाघरों में इस हफ्ते दो अलग-अलग जॉनर की फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं. एक तरफ अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा 'अस्सी' है, तो दूसरी तरफ सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक फिल्म 'दो दीवाने सहर में'. 20 फरवरी 2026 को रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. यहां जानिए दोनों फिल्मों के कलेक्शन और प्रदर्शन की रिपोर्ट.

'दो दीवाने सहर में' की कमाई में दिखी बढ़त

रिलीज के पहले दिन के आंकड़ों पर नजर डालें, तो मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी तापसी पन्नू पर भारी पड़ती दिखी है. इस रोमांटिक ड्रामा ने अपने पहले दिन भारत में लगभग 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि यह आंकड़ा फिल्म की उम्मीदों से थोड़ा कम है, लेकिन तापसी की फिल्म के मुकाबले यह बेहतर शुरुआत मानी जा रही है. वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 1.60 करोड़ की कमाई की है. यह आंकड़े अभी तक की रिपोर्ट के हैं. रात के शोज के बाद यह बदल सकते हैं. इस फिल्म ने अब तक टोटल 2.68 करोड़ का कारोबार किया है. जो उम्मीद से कम है लेकिन अस्सी फिल्म से ज्यादा है.

---विज्ञापन---

'अस्सी' का कलेक्शन

तापसी पन्नू की इस फिल्म ने पहले दिन केवल 1 करोड़ के की कमाई की. अनुभव सिन्हा और तापसी की जोड़ी से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही. वहीं दूसरे दिन तापसी की फिल्म ने करीब 1.60 करोड़ की कमाई की. कुल कलेक्शन के मामले में यह फिल्म 2.68 करोड़ पर है. यह आंकड़ा बहुत कम है.

---विज्ञापन---

दोनों फिल्मों की कहानी

'अस्सी' फिल्म भारत में हर दिन होने वाले बलात्कार के मामलों के कड़वे सच पर आधारित है. एक वकील के रूप में तापसी की एक्टिंग दमदार है, लेकिन सीरियस मुद्दे पर आधारित होने के कारण यह मास ऑडियंस के बजाय कुछ दर्शकों को ज्यादा आकर्षित कर रही है. वहीं 'दो दीवाने सहर में' आज के दौर के युवाओं के आपसी रिश्तों और प्यार की कहानी है. फिल्म के गाने और मृणाल-सिद्धांत की केमिस्ट्री युवाओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसकी वजह से इसकी ऑक्यूपेंसी 'अस्सी' से बेहतर है.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---