Yash Statement: यश, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। इतना ही नहीं वो ‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ 2’ के जरिए नॉर्थ की ऑडियंस के दिलों पर भी छा चुके हैं। साउथ से उलट बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो उनके लिए ये साल काफी निराशाजनक रहा है। जाने माने स्टार्स की भी कुछ फिल्में ऑडियंस को थियेटर तक नहीं ला पाईं और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। वहीं साउथ की फिल्मों को नॉर्थ में भी काफी सराहा गया। आरआरआर, केजीएफ 2 और कांतारा जैसी मूवीज को पूरे देश में काफी पसंद किया गया है। बॉलीवुड के बुरे दौर पर ‘रॉकी भाई’ यानी यश ने इंडस्ट्री को अपना समर्थन दिया है।
बॉलीवुड पर यश का स्टेटमेंट
कन्नड़ सुपरस्टार यश ने अपने हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड इंडस्ट्री को सपोर्ट (Yash Statement) करते हुए कहा है,’मैं नहीं चाहता कि कर्नाटक के लोग किसी भी इंडस्ट्री को नीचा दिखाएं। क्योंकि हमने भी बिल्कुल ऐसा ही दौर झेला है। जब हर किसी ने हमारे साथ ऐसा ही बर्ताव किया था। हमने इज्जत कमाने में काफी मेहनत की है। इसके बाद हम किसी और की बेइज्जती करना नहीं शुरू कर सकते। हमें हर किसी का सम्मान करना चाहिए। हमें बॉलीवुड की इज्जत करनी चाहिए। भूल जाइए ये ‘नॉर्थ और साउथ’।’
और पढ़िए –Salman Khan B’Day Bash: शाहरुख खान के गले लगे सलमान खान, एक्स संगीता बिजलानी का चूमा माथा
नॉर्थ की ऑडियंस के फेवरेट बने Yash
यश अपने इस बयान (Yash Statement) से एक बार फिर फैंस के दिलों पर छा गए हैं, लोग उनके जेस्चर की खूब तारीफ कर रहे हैं। बताते चलें कि यश की फिल्म ‘केजीएफ 2’ (KGF2) इसी साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी और इसने पूरे देश के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म ने उम्मीद से भी ज्यादा कमाई की। ‘केजीएफ 2’ में एक्टर का ‘रॉकी भाई’ वाला किरदार लोगों को काफी पसंद आया।
Yash की अगली फिल्म का फैंस को इंतजार
‘केजीएफ 2’ की शानदार सफलता के बाद यश भारत के नए पैन इंडिया स्टार बनकर उभरे हैं। यश की लोकप्रियता नॉर्थ बेल्ट में भी तेजी से बढ़ रही है। इसी का नतीजा है कि पूरे देश के फैंस यश की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि यश ने अबतक अपने नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट नहीं की है। एक्टर बेस्ट स्क्रिप्ट्स पर ही काम करना चाहते हैं।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें