Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Wishes: करीना समेत इन सितारों ने दी सोनम को बधाई, पापा अनिल ने लुटाया प्यार

Celebs Reaction on Sonam Kapoor Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में एक बेबी बॉय को जन्म दिया है, जिसके बाद से बीटाउन के सेलेब्स न्यूली पेरेंट्स सोनम कपूर और आनंद आहूजा को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि सोनम सादी के 4 साल बाद पहली बार मां बनी हैं। […]

Celebs Reaction on Sonam Kapoor Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में एक बेबी बॉय को जन्म दिया है, जिसके बाद से बीटाउन के सेलेब्स न्यूली पेरेंट्स सोनम कपूर और आनंद आहूजा को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि सोनम सादी के 4 साल बाद पहली बार मां बनी हैं। कुछ देर पहले ही सोनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर कर डॉक्टरों, परिवार के सदस्यों और दोस्तों का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया है।

अभी पढ़ेंफोटोशूट विवाद में पुलिस के सामने पेश नहीं हुए रणवीर सिंह, मांगा 2 हफ्तों का समय

पापा अनिल ने दी बधाई

अब सोनम और आनंद को पापा अनिल कपूर ने बच्चे के पेरेंट्स बनने की खुशी में बधाई दी है और प्यार भरा नोट लिखा है। नाना अनिल ने लिखा, ’20 अगस्त 2022 को, हमें हमारे परिवार के सबसे नए सदस्य का अराइवल अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही है, सोनम और आनंद को एक हेल्दी बेबी बॉय हुआ है और हम इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते, हमारा दिल गर्व और नए पेरेंट्स और उनके खूबसूरत एंजेल के लिए प्यार से फूला जा रहा है’।

सोनम और आनंद को करीना कपूर ने दी शुभकामनाएं

इसके अलावा करीना कपूर खान ने सोनम कपूर और आनंद आहूजा को माता-पिता बनने पर शुभकामनाएं देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों की एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने पोस्ट साझा कर लिखा,’बहुत-बहुत बधाई हो प्यारे माता-पिता’।

सोनम कपूर के मां बनने पर फराह खान ने जताई खुशी

इतना ही नहीं सिनेमा इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने भी सोनम कपूर के मां बनने पर खुशी जाहिर की और शुभकामनाएं दी हैं। फराह खान ने अपनी इंस्टास्टोरी पर आनंद और सोनम कपूर का स्टेटमेंट साझा करते हुए उन्हें टैग में रखकर बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने अनिल और सुनीता कपूर को भी टैग किया है।

अभी पढ़ेंशहजादा के सेट से कार्तिक आर्यन ने शेयर की तस्वीर, लिखा ये नोट

आखिर में बता दें कि अनिल कपूर, करीना कपूर खान, नीतू कपूर और फराह खान के अलावा कृति सेनन ने भी सोनम कपूर के पोस्ट पर कमेंट कर मां बनने की बधाई दी है। हालांकि, सोनम के मां बनने के बाद इन शुभकामनाओं का सिलसिला यूं ही चलता रहने वाला है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 20, 2022 07:24 PM