Who is Rapper Santy Sharma?: इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर टीवी तक पर वायरल हो रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) आंदोलन की बात हो रही है. इस पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ घंटों में फॉलोवर्स मिलियन के पार पहुंच गए. सेलेब्रिटीज़ ने भी इस पार्टी को सोशल मीडिया पर फॉलो किए हैं. ऐसे में जहां हर तरफ लोग इस पार्टी का साथ दे रहे हैं. वहीं रैपर सैंटी शर्मा ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' को आंदोलन की जगह एक इंटरनेट ड्रामा बताया है. सैंटी शर्मा ने तो ये तक कह दिया कि आजकल की जनता किसी भी ट्रेंड को आंखें मूंदकर कर फॉलो करने लगती है.
लोग आंख मूंदकर…'
दरअसल, रैपर सैंटी शर्मा ने कॉकरोच जनता पार्टी के मुमेंट को लेकर हो रही बहस पर अपनी तीखी प्रितिक्रिया दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है. अपनी इस पोस्ट में रैपर सैंटी ने लिखा, 'कॉकरोच जनता पार्टी एक गंभीर आंदोलन से ज्यादा इंटरनेट ड्रामा जैसा लगता है. आजकल कई लोग बिना सोचे-समझे किसी भी ट्रेंड को आंख मूंदकर फॉलो करने लगते हैं. ऐसे कैपेंन को चलाने वाले लोगों का बैकग्राउंड तक का ठीक से जांच नहीं करते. इस तथाकथित CJP के फाउंडर के बारे में कहा जाता है कि वो AAP से जुड़े रहे हैं, और उन्होंने पहले भी कई ऐसे पोस्ट शेयर किए हैं जो भारत की ही आलोचना करते हुए लगते थे. कोई भी राजनीतिक पार्टी पूरी तरह से सही नहीं होती, BJP भी नहीं है.'
कौन हैं रैपर सैंटी शर्मा?
इंडियन रैपर सैंटी शर्मा एक सिंगर होने के साथ-साथ एक इंटरनेट पर्सनैलिटी भी हैं. जो अपने इंडिपेन्डेंट सॉन्ग को लेकर यूथ में काफी पॉपुलर है. इसके अलावा वो अक्सर सोशल मीडिया ट्रेंडिंग और डिजिटल मुद्दों पर पूरी बेबाकी से अपनी राय करते हैं. बता दे कि इससे पहले सैंटी ने 'टाटेरी' सॉन्ग विवाद के दौरान रैपर बादशाह का सपोर्ट किया था.