Tuesday, 9 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल की बेटी बनीं खुशी हजारे, जानें कौन है ये टैलेंटेड स्टार?

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' के फर्स्ट लुक के बाद खुशी हजारे चर्चा में हैं. जानिए कौन हैं खुशी हजारे, उनका एक्टिंग करियर, और फिल्म में उनकी भूमिका.

---विज्ञापन---

सनी देओल की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, इसी के साथ एक ऐसे कलाकार की सोशल मीडिया पर जोरों से चर्चा हो रही है, जिसकी मासूमियत ने लोगों का दिल चुरा लिया, फिल्म में सनी देओल का दमदार अंदाज तो देखने को मिलेगा ही, साथ में उनकी बेटी का किरदार निभा रही खुशी हजारे भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाती नजर आएंगी, जबसे फिल्म में उनकी झलक देखने को मिली है, लोग जानना चाह रहे हैं, कि आखिर 15 साल की ये चाइल्ड आर्टिस्ट है कौन?

फिल्म फर्स्ट लु में दिखी खुशी की झलक

मेकर्स ने 9 जून को फिल्म की पहली झलक जारी की, जिसमें सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, करण देओल और खुशी हजारे भी दिखाई दीं. फर्स्ट लुक के सामने आते ही दर्शकों के बीच खुशी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर यह यंग कलाकार कौन हैं.

---विज्ञापन---

इस फिल्म से मिली पॉपुलैरिटी

खुशी हजारे कोई नया नाम नहीं हैं. कम उम्र में ही उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों में अपनी पहचान बना ली है. उन्होंने 2022 में रिलीज हुई रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘वेद’ में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था. इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय को काफी सराहा गया था और उन्हें फिल्मफेयर मराठी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया.

इन फिल्मों में आ चुकीं हैं नजर

इसके बाद खुशी ने बॉलीवुड में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. साल 2024 की सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ में उन्होंने गीता का किरदार निभाया था. इसके अलावा वह ‘भूत: पार्ट वन – द हॉन्टेड शिप’ , ‘दशमी’ और कई अन्य प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने ओटीटी और टीवी की दुनिया में भी काम किया है और अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा है.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं खुशी

एक्टिंग के साथ-साथ खुशी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और उनकी पोस्ट्स को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है. यही वजह है कि ‘बंटवारा 1947’ का फर्स्ट लुक सामने आते ही वह इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई हैं.

फिल्म की जबरदस्त है स्टारकास्ट

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की बात करें तो यह एक बड़े पैमाने पर बनाई जा रही पीरियड ड्रामा फिल्म है. इसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और खुशी हजारे जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि इसे आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी फिल्म?

यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या खुशी हजारे अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होंगी.

First published on: Jun 09, 2026 06:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola