Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Web Series Controversy: एकता और मां शोभा कपूर को पटना हाईकोर्ट से राहत, जानें पूरा मामला

Web Series Controversy: एकता कपूर (Ekta Kapoor) का जानी-मानी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हैं। काफी दिनों से एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) एक वेब सीरीज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी जिसके लिए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वहीं अब इसी मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एकता […]

Ekta Kapoor
Ekta Kapoor

Web Series Controversy: एकता कपूर (Ekta Kapoor) का जानी-मानी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हैं। काफी दिनों से एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) एक वेब सीरीज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी जिसके लिए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वहीं अब इसी मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को पटना हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है।

यहाँ पढ़िए – Urvashi Rautela Video: उर्वशी रौतेला ने वीडियो शेयर कर कही दिल की बात, बोलीं-‘समझो जज़्बात’

Shobha Kapoor - Latest News, Photos, Videos, Awards, Filmography, Shobha Kapoor Biography | Bollywood Life

निचली अदालत ने रद्द की कार्रवाई

एकता कपूर (Ekta Kapoor) और शोभा कपूर (Shobha Kapoor) को बेगुसराय कोर्ट में दायर मामले पर सुनवाई करते हुए निचली अदालत के कार्रवाई को रद्द कर दिया है। इसी के साथ खबर है कि दोनों के शिकायतकरता शंभू कुमार को नोटिस भी जारी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय कोर्ट में आईपीसी की धारा 500 और 504 के तहत मामला करवाया था जिसमें अब दोनों को राहत मिल गई है। काफी लंबे समय बाद अब दोनों ने राहत की सांस ली है।

Ekta Kapoor jokes Shobha Kapoor asks her to drop actors from shows: 'Paise zyada maang rahe hai' - Hindustan Times

लगा था ये बड़ा आरोप

एकता कपूर (Ekta Kapoor) पर आरोप लगा था कि, उन्होंने अपनी इस वेब सीरीज में सैनिक और उनकी पत्नियों को गलत तरीके से दिखाया गया था जिससे उनकी भावनाओं को काफी ठेस पहुंची और इसी को लेकर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। इससे पहले एकता कपूर ने एक इंटरव्यू में इस बारे में कहा था कि, ये गलती से हुआ था’ जिसपर अब सुनवाई होकर राहत मिल गई है। इसी के साथ खबर है कि दोनों की गिरफ्तारी को भी रोक दिया है।
Is Ekta Kapoor really India's 'Queen of Television'? How Bollywood legend Jeetendra's daughter is creating her own entertainment legacy with ALT Balaji | South China Morning Post

इस साल रिलीज हुई थी फिल्म

एकता कपूर की ये वेब सीरीज साल 2020 में रिलीज की गई थी और अभ तक इसका मामले का विवाद नहीं थमा हैं। आपको बता दें, एकता कपूर ने महज 19 साल की उम्र में अपने करियर की शुरूआत की थी और उन्होंने टीवी में एक से बढ़कर एक शो का निर्माण किया। एकता कपूर की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है और उनके हर शो का फैंस को इंतजार रहता है। फिलहाल इस मामले में उन्हें राहत मिल गई है ये सुनकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=ADsEwuDMJW8
First published on: Oct 19, 2022 10:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.