Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Cheating Case: विवेक ओबेरॉय को धोखाधड़ी मामले में हाई कोर्ट से राहत, पिता सुरेश ओबेरॉय पर भी लगे थे आरोप

Vivek Oberoi: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) और पिता सुरेश ओबेरॉय (Suresh Oberoi)  को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि, दिल्ली उच्च न्यायालय ने विवेक ओबेरॉय और उनके परिवार को समन करने की याचिका को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक उनके पिता सुरेश ओबेरॉय पर एक […]

Vivek Oberoi
Vivek Oberoi

Vivek Oberoi: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) और पिता सुरेश ओबेरॉय (Suresh Oberoi)  को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि, दिल्ली उच्च न्यायालय ने विवेक ओबेरॉय और उनके परिवार को समन करने की याचिका को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक उनके पिता सुरेश ओबेरॉय पर एक मनोरंजन कंपनी को धोखा देने के आरोप लगे थे जिसपर अब पिता-पुत्र को हाई कोर्ट से राहत मिल गई है।

Vivek Oberoi on being called 'nepotism born': 'Unfair when people make uninformed comments like this' | Bollywood - Hindustan Times

पिता-पुत्र को राहत

विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) पर साल 2003 में ये आरोप लगा था, जिसमें कहा गया कि, अमेरिका और कनाडा में दोनों पैसे मिलने के बावजूद शो के लिए नहीं आए थे। अब दिल्ली उच्च न्यायालय ने विवेक और उनके परिवार को इस मामले में राहत दी है। कोर्ट ने कहा कि, ‘प्रथम दृष्टया मामला चीटिंग का नहीं बनता है।’ आपको बता दें, ये आरोप मेहता एंटरटेनमेंट के सीईओ दीपक मेहता ने लगाया था। उन्होंने दिल्ली के मजिस्ट्रेट कोर्ट में क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज कराई थी।

Suresh Oberoi to play Vivek's father for reel | Hindi Movie News - Times of India

शिकायतकर्ता ने लगाए थे ये आरोप

दीपक मेहता (Deepak Mehta) ने आरोप लगाते हुए कहा था कि, वो अमेरिका में कई कलाकारों के शो आयोजित करते थे। जनवरी 2003 में उनकी पहचान ओबेरॉय से हुई। इसके बाद सुरेश ओबेरॉय ने अपने और बेटे के लिए यूएस और कनाडा में शो ऑर्गेनाइज करने के लिए कहा। दोनों पर ये आरोप लगाया गया है कि विवेक से अनुमति लेने के बाद डील को फाइनल किया गया, जिसके बाद पैसे दिए गए लेकिन वो फिर शो में नहीं आए।’ लेकिन अब राहत मिल गई है।

Vivek Oberoi: 'I'm the actor who could've a record for the maximum obituaries written on his career - Entertainment News

इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर

विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एमएक्स प्लेयर (MX Player) की वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’ (Dharavi Bank) में नजर आने वाले हैं जिसका टीजर आउट हो गया। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय दमदार एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) संग पर्दे पर नजर आएंगे। विवेक ओबेरॉय इस वेब सीरीज में जेसीपी जयंत गावस्कर का रोल निभाते हुए दिखाई देंगे। टीजर में सुनील शेट्टी और एक्टर विवेक ओबेरॉय की टक्कर भी देखने को मिल रही हैं। इस वेब सीरीज के टीजर ने सोशल मीडिया का बज हाई कर दिया है।

 

First published on: Nov 06, 2022 09:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.