Vivek Agnihotri: अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहने वाले विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वो शाहरुख खान (Shah rukh khan) की मच अवेटेड फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल कुछ दिन पहले ही विवेक ने जवान को लेकर मीम शेयर कर मजाक उड़ाया था। लेकिन अब फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद उनके स्वर कुछ बदले हुए नजर आ रहे हैं। अब उन्होंने जवान की तारीफ की और तो और फैंस के अपील तक कर डाली की वो उन्हें जवान के टिकट दिला दें।
विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में ट्विटर पर Ask Me Anything सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने यूजर्स को इनवाइट किया ताकी वो अपने मन की बात उनसे पूछ सकें। इस सेशन में उन्होंने इस बात का खुलासा किया और फैंस के सवालों का बेबाकी से जवाब भी दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरी बात।
यह भी पढ़ें: इस दिन परिणीति -राघव होंगे एक दूजे के, जानें वेन्यू सहित सारी डिटेल्स
Ask Me Anything सेशन में हुए सवाल- जवाब (Vivek Agnihotri)
आपको बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने पहले जवान का मजाक उड़ाते हुए उसके मीम्स बना सोशल मीडिया पर शेयर किए। लेकिन अब वही विवेक फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। और तो और अब तो उन्होंने फिल्म की टिकट के लिए भी फैंस से बोला है कि वो उन्हें टिकट दिला दें। डायरेक्टर ने लिखा- ‘अद्भुत। माइंड ब्लोइंग। यह ब्लॉकबस्टर होगी। इस फिल्म पर ब्लॉकबस्टर लिखा है।’
यूजर के सवाल का कुछ यूं दिया जवाब
विवेक के इस शो में एक यूजर के सवाल पर कि क्या आप ‘जवान’ देखेंगे? इस सवाल का अग्निहोत्री ने कुछ यूं जवाब दिया- वो फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखेंगे, लेकिन टिकट ही नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘FDFS, FDFS (फर्स्ट डे फर्स्ट शो) लेकिन टिकट कहां हैं यार? शाहरुख को बोल के दिला दो प्लीज।’
लिखा था ये मीम्स (Vivek Agnihotri)
पता हो कि पहले विवेक अग्निहोत्री ने जवान को लेकर कहा था कि- ‘बच्चे जवान का इंतजार कर रहे, बड़े सालार का इंतजार कर रहे, लीजेंड्स को द वैक्सीन वॉर का इंतजार है।’ इस मीम को शेयर करते हुए विवेक ने लिखा, ‘इंडियन मीम्स से प्यार है मुझे।I just love Indian memers, #TheVaccineWar #ATrueStory
I just love Indian memers. #TheVaccineWar #ATrueStory pic.twitter.com/cOJ5N6EJ19
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) August 29, 2023
7 सितंबर रिलीज होगी ‘जवान’
आपको पता हो कि जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग बंपर हुई है। पहले ही दिन फिल्म की 2.71 लाख टिकट बिक चुकी हैं। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज को 4 दिन बचे हुए हैं। एडवांस बुकिंग को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म धमाकेदार एंट्री करने वाली है।
‘जवान’ की स्टार कास्ट (Vivek Agnihotri)
बताते चलें कि फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, नयनतारा, विजय सेतुपति और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे।इस फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल है।
ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे फैंस की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।