Vikram Gokhale Passed Away: वेटरन एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) ने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर ने पुणे के एक अस्पताल में 26 नवंबर की दोपहर को अंतिम सांस ली। वहीं एक्टर को लेकर ये जानकारी भी है कि उनका अंतिम संस्कार आज ही शाम में पुणे के वैकुंठ क्रेमेटोरियम में किया जाएगा। विक्रम गोखले के निधन की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी है।
और पढ़िए –Vikram Gokhale: विक्रम गोखले का भारतीय सिनेमा की पहली एक्ट्रेस से था ये खास रिश्ता, जानें
वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे Vikram Gokhale
बताते चलें कि विक्रम गोखले कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद पुणे स्थित दीनानाथ अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके बाद मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। डॉक्टर्स ने एक्टर को रिवाइव करने की पूरी कोशिश की लेकिन 26 नवंबर को उनकी डेथ हो गई।
Vikram Gokhale passes away at 77: A look back at the veteran's illustrious acting career
Read @ANI Story | https://t.co/UnGbMa29uB#VikramGokhale #Vikram #Obituary pic.twitter.com/Xgxxoa6Obx
— ANI Digital (@ani_digital) November 26, 2022
बीते दिन दोस्त ने दी थी हेल्थ अपडेट
विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) के हेल्थ को लेकर बीते दिन उनके फैमिली फ्रेंड राजेश दामले ने बताया था, ‘विक्रम गोखले की हालत बेहद सीरियस है। डॉक्टर अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी हेल्थ ट्रीटमेंट पर रिस्पॉन्ड नहीं कर रही है जैसा कि होना चाहिए। वो पिछले 24 घंटों से लड़ रहे हैं, उन्हें कई ऑर्गन फेलियर का सामना करना पड़ा है।’
और पढ़िए –Vikram Gokhale Health Update: विक्रम गोखले की हेल्थ को लेकर आया अपडेट, फैमिली फ्रेंड ने बताया हाल
हिंदी सिनेमा को तगड़ा झटका
विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का सिनेमा जगत में बड़ा नाम था। एक्टर ने मराठी और हिंदी फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। विक्रम गोखले को पहचान फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से मिली। इस फिल्म में विक्रम गोखले ने एक सख्त पिता की भूमिका निभाई थी। इस रोल में उनको काफी पसंद किया गया। ऐसे में एक्टर के निधन से हिंदी सिनेमा जगत और फैंस सतके में हैं। लोग पोस्ट कर विक्रम गोखले को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें