Vijay Varma: विजय वर्मा ऐसे तो बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर में से एक हैं. वह हमेशा ही अपनी फिल्मों और शानदार एक्टिंग को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. हालांकि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में बने रहते हैं. एक्टर का नाम अक्सर ही किसी ना किसी से जुड़ता रहता है. वह पहले एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ रिलेशनशिप में थे और इसको लेकर वह खूब चर्चा में रहे. हालांकि कपल का 2025 में ब्रेकअप हो गया था. लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से सभी को चौंका दिया है.

हाथ थामे हुए विजय वर्मा ने शेयर की फोटो

दरअसल, वैलेंटाइन डे के मौके पर विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की. जिसमें वह किसी लड़की का हाथ थामे दिख रहे हैं. हालांकि पोस्ट में सिर्फ दोनों के हाथ थामे हुए की फोटो दिखाई दे रही है और इसमें किसी का चेहरा नहीं दिख रहा है.

---विज्ञापन---

विजय वर्मा ने वैलेंटाइन पर फोटो शेयर कर लोगों को बनाया बेवकूफ

इस पोस्ट पर विजय ने कैप्शन में लिखा, " हैप्पी वैलेंटाइन डे टू माय फॉरएवर". उनके पोस्ट में किसी खुशी आहूजा को टैग किया गया है. हालांकि यह कौन है इनके बारे में कोई जानकारी नहीं है. साथ ही कुछ लोगों ने खुशी आहूजा को इंस्टाग्राम पर ढूंढने की कोशिश की. जिसके बाद पता चलता है कि विजय ने यह पोस्ट मस्ती मजाक में लगाया है. क्योंकि इस अकाउंट पर मिर्जापुर के दद्दा की फोटो लगी हुई है औ. उसपर लिखा था, "पागल बनाया तुमको. " उस अकाउंट के करीब 5 हजार फॉलोअर्स हैं और उसपर किए गए सभी पोस्ट साल 2022 के है. जिससे साफ जाहिर होता है कि विजय वर्मा ने लोगों को बेवकूफ बनाया है और इससे ये भी कंफर्म हो गया है कि वो अभी दोबारा प्यार में नहीं है.

---विज्ञापन---

तमन्ना भाटिया को डेट कर चुके हैं विजय वर्मा

बता दें कि विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के प्यार की शुरुआत फिल्म लस्ट स्टोरी 2 के दौरान हुई थी. कुछ वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद मीडिया में दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया था. हालांकि साल 2025 में दोनों का ब्रेकअप हो गया. इस बीच एक्टर का नाम फातिमा सना शेख के साथ भी जोड़ा गया, लेकिन इसपर उन्होंने कुछ रिएक्ट नहीं किया.

यह भी पढ़ें-शिवरात्रि के मौके पर रिलीज हुआ World Of Nagabandham का टीजर, Virat Karrna को देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे