TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

VIDEO- प्रियंका ने विदेशी पति को भी देसी बना दिया है ! वरुण धवन के गाने पर झूमते दिखे निक जोनस

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ इन दिनों इंडिया में हैं और अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रमोशन में लगी हुई हैं। पति निक से दूर होकर पीसी अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। बीते दिनों ही प्रियंका लंबे वक्त बाद इंडिया लौटी हैं। पिछले काफी दिनों से वो पति निक के […]


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ इन दिनों इंडिया में हैं और अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रमोशन में लगी हुई हैं। पति निक से दूर होकर पीसी अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। बीते दिनों ही प्रियंका लंबे वक्त बाद इंडिया लौटी हैं। पिछले काफी दिनों से वो पति निक के साथ न्यूयॉर्क में थीं। अब जब देसी गर्ल देसी हैं तो उनके पति विदेशी कैसे रह सकते हैं। लग रहा है कि प्रियंका ने अपने ससुराल वालों को भी देसी बना दिया है। तभी तो हाल ही में पीसी के पति निक एक बॉलीवुड गाने पर थिरकते नजर आए हैं। दरअसल निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निक जोनस वरुण धवन की फिल्म कलंक के गाने फर्स्ट क्लास है पर थिरकते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे निक इस गाने पर झूमते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि वीडियो में निक के भाई केविन जोनस भी दिख रहे हैं. 


केविन भी इस गाने पर डांस कर रहे हैं। वीडियो जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट के दौरान का है। वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और ये वीडियो जमकर वायरल भी हो रहा है। वीडियो से साफ पता चल रहा है कि देसी गर्ल ने निक को भी देसी बना दिया है। वैसे भी प्रियंका ने हाल ही में एक खुलासा किया औऱ बताया कि उनके पति निक बॉलीवुड गानों को बहुत पसंद करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान पीसी ने बताया कि उनके पति निक दिल से पूरी तरह पंजाबी हैं और वो जब पहली बार भारत आए थे, तब से ही ये देश उन्हें बहुत पसंद आ गया था। प्रियंका ने कहा कि, मेरे पति निक स्टेज पर जाने से पहले बॉलीवुड म्यूजिक सुनते हैं। वह अक्सर हिंदी रेडियो पर बॉलीवुड और पंजाबी सॉन्ग्स सुनते हैं। वो इन गानों को अपना हाइप म्यूजिक कहते हैं। यहां तक कि उनके ड्रेसिंग रूम में भी हर वक्त बॉलीवुड म्यूजिक चलता रहता है। अब इसी से पता चल रहा है कि निक को बॉलीवुड गाने कितने पसंद हैं। प्रियंका की  द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को आ रही है।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.