Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: गोल्डन ड्रेस में उर्वशी रौतेला ने ढाई कयामत, Miss Universe Bahrain 2022 को करेंगी जज

Urvashi Rautela Video: इंटरनेट की दुनिया पर राज करने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) हमेशा से ही अपने लुक्स और ग्लैमर के लिए जानी जाती हैं। अदाकारा के चर्चे इन दिनों देश-विदेशों तक छा हुए हैं। इस बात का सबूत उनके हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स खुद देते हैं। अब हाल ही उर्वशी का एक वीडियो सोशल […]

Urvashi Rautela Video: इंटरनेट की दुनिया पर राज करने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) हमेशा से ही अपने लुक्स और ग्लैमर के लिए जानी जाती हैं। अदाकारा के चर्चे इन दिनों देश-विदेशों तक छा हुए हैं। इस बात का सबूत उनके हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स खुद देते हैं। अब हाल ही उर्वशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अदाकारा फ्रांस में अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।

दरअसल उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो और फोटो शेयर की है। वीडियो में उर्वशी को फ्रांस के इवेंट में जलवा बिखेरते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो उर्वशी सर से लेकर पैर तक बिल्कुल गोल्डन गर्ल बनी हुई हैं। यही नहीं इस हाई स्लिट ड्रेस में एक्ट्रेस की कई हजारों कैमरे के आगे आत्मविश्वास के साथ पोज दे रही हैं। इस दौरान उर्वशी कभी बालों को झटकती दिख रही हैं, तो कभी ब्यूटीफुल स्माइल से फैंस के दिलों पर छुरियां चला रही हैं।

वहीं, दूसरे पोस्ट में उर्वशी ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें ये बताया गया है कि उर्वशी Miss Universe Bahrain 2022 को जज करेंगी। अदाकार ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘Miss Universe Bahrain 2022 के जज के रूप में अपनी चमक बिखेरते और सबसे चमकते बॉलीवुड सुपरस्टार को पेश करते हुए’। इस पोस्ट को देख फैंस उर्वशी को बधाई दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, उर्वशी रौतेला ने साल 2013 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म ‘सिंह साब द ग्रेट’ से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 2014 में हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो लव डोज से उर्वशी ने घर-घर में नाम कमाया था। इसके बाद फिल्म सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी 4, पागलपंती और वर्जिन भानुप्रिया जैसी दमदार फिल्मों में भी अभिनय दिखा चुकी हैं।

First published on: Aug 14, 2022 06:10 PM