Video: उर्वशी रौतेला ने फहराया तिरंगा, शहीद जवानों को याद कर लिखा नोट
Urvashi Rautela Independence Day: पूरा देश आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। केंद्र सरकार ने 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की है जिसके जरिए 'हर घर तिरंगा' (Har Ghar Tiranga) अभियान की शुरुआत की गई। इस मुहिम में कई सितारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने तिरंगा फहराया है। उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Video) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपने घर की छत पर खड़ी हैं और वो सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर रखा है। इ़ंडियन लुक के साथ उन्होंने गॉग्लस लगा रखे हैं और बालों को खुला रखा हैं साथ ही उन्होंने हाथ में तिरंगे के कलर का बैंड बांध रखा हैं और वो इस दौरान तिरंगा लहराती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने एक नोट भी लिखा हैं। एक्ट्रेस लिखती हैं, 'हमारा धर्म कोई भी हो, आखिर में हम सब भारतीय हैं।'
'हमारा देश विश्व में सबसे समृद्ध देश बने। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!' आगे लिखा कि, हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि हमारे काम दूसरे लोगों की भलाई को कैसे प्रभावित करते हैं। आइए एक उज्जवल भविष्य प्राप्त करने की दिशा में कोशिश करें। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! मस्ती से भरा उत्सव मनाएं!' इसी के साथ एक्ट्रेस ने एक फोटो भी शेयर की हैं जिसमें उन्होंने हाथ में तिरंगा ले रखा हैं और वो सैल्यूट करती हुईं नजर आ रही हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने देश के जवानों और शहीदों को याद किया। उर्वशी ने पोस्ट में लिखा, आइए उन सभी लोगों की यादों को जीवित रखें, जिन्होंने हमारे देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। आपको स्वतंत्रता दिवस 2022 की शुभकामनाएं! उन वीर जवानों को सलाम, जिन्होंने बलिदान देकर हमें आजादी दी। जय हिन्द जय भारत। आओ संकल्प लें, भारत हमेशा अखंड रहे। उर्वशी के पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.