Priyanka Chopra Wraps up Citadel: बॉलीवुड इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर, तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। अदाकारा को आए दिन पति निक के साथ भी स्पॉट किया जाता है। यही नहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में प्रिंयका ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी साझा की है।
और पढ़िए – मलाइका अरोड़ा का बिकिनी में दिखा बोल्ड लुक, फैंस की थमी सांसे
दरअसल प्रियंका काफी समय से अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ (Citadel) में काम कर रही थीं। ये उनकी एक डेब्यू वेब सीरीज है, जिसकी शूटिंग अब पूरी हो गई है। प्रियंका ने इस बात की जानकारी सेट से एक वीडियो शेयर कर दी है। इस वीडियो में सबसे पहले सेट पर प्रियंका का वेलकम होते हुए दिखाई दे रहा है। प्रियंका रेड ड्रेस में फूलों का गुलदस्ता लेते हुए नजर आ रही हैं। इसके अलावा वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘और आखिरकार ये शूटिंग खत्म हो गई, इस हैवी टास्क को संभव और मजेदार बनाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद, धन्यवाद अटलांटा..अगली बार फिर मिलते हैं’ #Citadel
और पढ़िए – जब जया प्रदा ने खोले थे राजेश खन्ना से जुड़े कई राज, लोगों के उड़ गए थे होश
इस वीडियो में जैसा कि आप देख सकते हैं कि प्रियंका निक की दी हुई कार में सेट पर पहुंचती हैं। इस दौरान कार में एक्ट्रेस के साथ उनकी पेट डॉग डियाना भी नजर आ रही हैं। फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि इस स्पाई सीरीज में प्रियंका अहम रोल अदा कर रही हैं। उनके साथ इस सीरीज में एक्टर रिचर्ड मैडन भी नजर आएंगे, जिन्हें गेम्स ऑफ़ थ्रोंस (Games of Thrones) में देखा गया था। रूसो ब्रदर्स ने इस अमेजन प्राइम सीरीज को प्रोड्यूस किया है।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें