Video: समुंद्र में बिकिनी पहन सनी लियोनी हुईं हादसे का शिकार, वीडियो वायरल
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) फैंस के बीच अपने बोल्ड लुक और आइटम नंबर्स के कारण बहुत मशहूर हैं। इतना ही नहीं वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है, जिसको देखकर कुछ लोग परेशान हो गए हैं तो कुछ लोगों को हंसने का मौका मिल गया। आप देख सकते हैं कि समुंद्र के बीचों-बीच मस्ती करने के गईं सनी का हाल-बेहाल सा होने लगा। वीडियो देख आप खुद दंग रह जाएंगे।
https://www.instagram.com/tv/CcC44ebj6m7/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दें कि सनी लियोनी ने जो वीडियो हाल ही में साझा किया है वो मालदीव का है। इस वीडियो में वो बिकिनी पहन वॉटर स्पोर्ट्स के मजे ले रही हैं। मगर उसी समय उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो पानी में गिरने लगती हैं। ऐसा एक बार नहीं बार-बार हो रहा है। इस वॉटर स्पोर्ट का आनन्द उठाने गई सनी हर बार असफल होती रही। इसी वजह से उन्होंने अपने पोस्ट पर कैप्शन देते हुए लिखा, 'एपिक फेल'। फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि अब तक इस वीडियो पर दर्शकों का भरपूर प्यार देखने को मिला है, जिस वजह से इस पर अब तक 33 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
https://www.instagram.com/tv/CcAoG-VDHjO/?utm_source=ig_web_copy_link
आखिर में बता दें कि सनी ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओएमजी (Oh My Ghost)' का फर्स्ट लुक अपने सोशल हैंडल से शेयर किया था। इस पोस्टर में सनी लियोनी हाथ में कटार पकड़े हुए बेखौफ अवतार में दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म में सनी के साथ कॉमीडियन सतीश, योगी बाबू, संजना और दर्शा गुप्ता और तिलक रमेश भी नजर आएंगे। इस मूवी की ऑलमोस्ट शूटिंग मुंबई में ही पूरी की गई है। इस फिल्म में सनी के रोल की बात करें तो अदाकारा एक रानी का किरदार निभा रही हैं, जिनसे एक बड़ी मिस्ट्री जुड़ी हुई है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.