Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Video Song: ‘लाल सिंह चड्ढा’ के Tur Kalleyan गाने का म्यूजिक वीडियो रिलीज, जिंदगी की उधेड़ बुन में पड़े आमिर

Laal Singh Chaddha Tur Kalleyan Music Video: आमिर खान (Aamir Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ लम्बे समय से सुर्खियों में छाई हुई है। इस मूवी की शूटिंग में आमिर काफी बिजी चल रहे हैं। आमिर की कई सालों बाद एक मूवी आती है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब […]

Laal Singh Chaddha Tur Kalleyan Music Video: आमिर खान (Aamir Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ लम्बे समय से सुर्खियों में छाई हुई है। इस मूवी की शूटिंग में आमिर काफी बिजी चल रहे हैं। आमिर की कई सालों बाद एक मूवी आती है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब हाल ही में ‘लाल सिंह चड्ढा’ के गाने ‘Tur Kalleyan’ का म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया गया है।

और पढ़िए – शो के बाद पहली बार एक साथ स्पॉट हुए मीका सिंह-आकांक्षा पुरी, इस अंदाज में आए नजर

बता दें कि ‘Tur Kalleyan’ लाल सिंह चड्ढा की यात्रा में एक अहम भूमिका निभाता है। ये गीत लाल के सेल्फ-लव और खुद को खोजने की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी को दर्शाता है। 4 मिनट के वीडियो सॉन्ग में आमिर सिर्फ जिंदगी से भागते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह, शादाब फरीदी और अल्तमश फरीदी ने अपनी आवाज दी है। जबकि गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और प्रीतम ने इसको संगीत से सजाया है। इस गाने को कुछ ही घंटों में 984,346 व्यूज मिल चुके हैं।

और पढ़िए –अदनान सामी के ‘अलविदा’ कहने का राज आया सामने, सिंगर ने किया बड़ा खुलासा

आखिर में बता दें कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड की एक ऑस्कर विनिंग फिल्म फॉरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक है। फिल्म के जरिए आमिर लगभग ढाई साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान लीड रोल में नजर आएंगी। इसके साथ ही साउथ के एक्टर नागा चैतन्य भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। ये फिल्म इस साल 11 August 2022 को सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है।

 

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

 

First published on: Jul 25, 2022 04:07 PM